फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शादी का झांसा देकर यौन शोषण और सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
- आधार कार्ड मांगने पर हुआ था विवाद, हाईवे पर युवती से मारपीट करते मिला था युवक, परिजन थाने पहुंचे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। सकौती हाईवे पर युवती के साथ मारपीट के मामले में नया मोड़ आ गया है। युवती ने दौराला थाने पहुंचकर युवक पर अपना धर्म छिपाकर शादी का झांसा देकर योैन शोषण करने और बाद में दो दोस्तों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती की तहरीर के आधार पर पुलिस तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी में जुटी है। वहीं, युवती के परिजन भी थाने पहुंच गए हैं।
युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि युवक ने अलीगढ़ में किराये पर कमरा ले रखा था, जहां वह उसके साथ रह रही थी। युवती का आरोप है कि युवक ने अपना धर्म छिपाकर उसे शादी का झांसा दिया और अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस युवती की शिकायत के आधार पर मामले की जांच करने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार देर रात युवती की काउंसिलिंग की गई, जिसके बाद युवती ने युवक पर आरोप लगाए और उसके विरुद्ध थाने पर शिकायत दी। युवती मंगलवार दोपहर करीब एक बजे युवा बजरंग दल के प्रांत प्रमुख आदेश चौधरी को हाईवे पर दिखी थी। युवती को एक युवक थप्पड़ मार रहा था। आदेश चौधरी को देखकर युवक रोडवेज बस में बैठकर चला गया था। आदेश चौधरी ने फोन कर युवक को मौके पर बुलाया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले गई। आदेश चौधरी ने मामले में लव जिहाद की आशंका जताई थी। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें