फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: राशन एजेंसी के चुनाव में धांधली का आरोप, बीडीओ ने सौंपी जांच रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। गांव नंगला ऑर्डर में हुए राशन एजेंसी के चुनाव में धांधली के आरोपों की जांच पूरी हो गई है। बीडीओ सुनित भाटी ने मामले की रिपोर्ट एसडीएम को सौंप दी है।
विज्ञापन

मामला में एक पक्ष ने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए धांधली व अधिकारियों पर पक्षपात के आरोप लगाए थे। आरोप लगाने वाले पक्ष ने तहसील में धरना प्रदर्शन करते हुए एसडीएम को ज्ञापन देकर निष्पक्ष जांच की मांग की थी। बीते दिनों नंगला ऑर्डर गांव में खुली सभा के माध्यम से राशन डीलर पद के लिए चुनाव हुआ था। इसमें रीना पत्नी रविंद्र और वर्षा पत्नी सुनील कुमार के बीच वोटिंग कराई गई। कुल 245 वोट प्राप्त कर रीना को सर्वसम्मति से विजयी घोषित किया गया था।
परिणाम घोषित होने के बाद वर्षा पक्ष ने चुनाव में धांधली और अधिकारियों द्वारा एक पक्षीय रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए मौके पर हंगामा किया। अगले दिन उन्होंने तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन भी किया। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने बीडीओ सरधना को गांव में जाकर तथ्यों की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। बीडीओ ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों से बातचीत कर तथ्यों को परखा और अपनी लिखित रिपोर्ट एसडीएम को सौंप दी है।
विज्ञापन

यदि रिपोर्ट में गड़बड़ियों की पुष्टि होती है तो चुनाव की पुनरावृत्ति या संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की संभावनाएं बन सकती हैं। वहीं, अगर रिपोर्ट में प्रक्रिया को सही ठहराया गया तो वर्तमान चयनित डीलर को ही मान्यता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें