फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दहेज उत्पीड़न और जबरन गर्भपात का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। कस्बे के मोहल्ला आजाद नगर निवासी विवाहिता ने रुखसार ने पति व ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज उत्पीड़न व जबरन गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
जनपद गाजियाबाद के लोनी स्थित पूजा कॉलोनी निवासी रुखसार ने तहरीर में बताया कि उसकी शादी नौ साल पहले सरधना के मोहल्ला आजाद नगर निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद से उसका पति व ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसका उत्पीड़न कर अक्सर उसके साथ मारपीट करते हैं। बदनामी के डर से वह आरोपियों के उत्पीड़न को बर्दाश्त करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार, उसके तीन पुत्र और एक पुत्री है लेकिन इसके बावजूद पति का व्यवहार नहीं बदला। वह शराब के नशे में गाली-गलौज, मारपीट और शारीरिक उत्पीड़न करता रहा। आरोप है कि कई बार उसे भूखा रखकर कमरे में बंद रखा गया। आरोप है कि 20 दिन पहले वह ढाई माह की गर्भवती थी। तभी पति ने जबरन उसका गर्भ गिरा दिया। इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने व तलाक देने की धमकी दी।
सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें