फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सिपाही के घर का ताला तोड़कर चोरी, एक आरोपी पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला (मेरठ)। मुरादाबाद में सिपाही के पद पर तैनात दौराला की दौलतराम कॉलोनी निवासी अरुण कुमार के बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने बुधवार शाम एक आरोपी को पकड़ लिया और नकदी व जेवर बरामद किए हैं।
विज्ञापन

सिपाही अरुण कुमार ने तहरीर में बताया कि वह मुरादाबाद में तैनात है। उसकी पत्नी भी मकान का ताला लगाकर मुरादाबाद में ही उसके पास रहने आ गई थी। बताया कि चोरों ने ताला तोड़कर मकान के अंदर से सामान चोरी कर लिया। चोरों ने पड़ोस के एक मकान में भी चोरी का प्रयास किया। जानकारी मिलने पर सिपाही ने दौराला पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। घटना का खुलासा करने के लिए एक टीम लगाई गई। टीम ने लिसाड़ी गेट निवासी सलाउद्दीन नामक के एक आरोपी को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने 3300 रुपये और कुछ जेवरात बरामद किए हैं। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि एक आरोपी को पकड़कर पूछताछ की जा रही है। बृहस्पतिवार को मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें