फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आईडी कार्ड वितरण में भेदभाव का आरोप, एडीएम ई को सौंपा ज्ञापन

Mon, 13 Jul 2026 08:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ की सरधना इकाई ने नगर पालिका में कार्यरत सफाई कर्मचारियों के साथ आईडी कार्ड वितरण में भेदभाव किए जाने का आरोप लगाते हुए एडीएम प्रशासन के नाम ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन

संघ के जिलाध्यक्ष विक्की पार्चा के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि 13 जुलाई को नगर पालिका में सफाई कर्मचारियों को पहचान पत्र वितरित किए गए, लेकिन कुछ कर्मचारियों को आईडी कार्ड नहीं दिए गए। संघ का आरोप है कि इस संबंध में अधिकारियों से जानकारी लेने पर संतोषजनक जवाब नहीं मिला। ज्ञापन में मांग की गई है कि जिन कर्मचारियों को अभी तक पहचान पत्र नहीं मिले हैं, उन्हें भी शीघ्र आईडी कार्ड उपलब्ध कराए जाएं, ताकि सभी कर्मचारी समान रूप से अपनी ड्यूटी का निर्वहन कर सकें। संघ ने चेतावनी दी कि यदि समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो कर्मचारियों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। इस दौरान जय कुमार, मनोज, सुनील, कमल, अमित पार्चा आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें