फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाबों की सफाई व खोदाई में भ्रष्टाचार का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
तालाबों की सफाई व खोदाई में भ्रष्टाचार का आरोप
विज्ञापन

दौराला। नगर पंचायत लावड़ में सभासदों ने ठेकेदार पर तालाबों की सफाई और खोदाई में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि ठेकेदार ने मानक के हिसाब से तालाब की खोदाई नहीं कराई। सिल्ट निकालकर काम पूरा दिखा दिया। इसके चलते भविष्य में तालाब ओवर फ्लो होगा।
विज्ञापन

सभासद मनोज गोयल, यादराम, अतीक, आसिफ, शहजाद, सुभाष सैनी ने बताया कि मानक के अनुसार तालाब की एक फीट खुदाई करना अनिवार्य है। ठेकेदार ने खुदाई नहीं कराई और सिल्ट भी आसपास ही डाल दी, जो बरसात में बहकर तालाब में चली जाएगी। सभासदों का कहना है कि ठेकेदार की मनमानी के चलते ईदगाह के पीछे वाला तालाब फिर ओवर फ्लो होने लगा है। तालाब का पानी आसपास के खेतों व कब्रिस्तान में जा रहा है। सभासदों ने नगर पंचायत कार्यालय में मानक के हिसाब से काम कराने की मांग की। हर माह बोर्ड बैठक कराएं जाने की मांग को लेकर ईओ सुधीर सिंह को ज्ञापन सौंपा। सभासदों ने मामले की शिकायत डीएम व मुख्यमंत्री पोर्टल पर करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें