फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडौरा-नंगला मार्ग पर बाइक सवार युवकों को घायल कर 45 हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडौरा-नंगला मार्ग पर बाइक सवार युवकों को घायल कर 45 हजार लूटे
विज्ञापन

दौराला। मंडौरा-नंगला मार्ग पर बुधवार शाम बदमाशों ने बाइक सवार दो युवकों से 45 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गांव पाल्ली निवासी शैंकी बुधवार को अपने दोस्त कल्लू निवासी रहमापुर थाना बहसूमा के साथ बाइक पर सवार होकर अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था। जब वह मंडौरा-नंगला मार्ग पर पहुंचे तो पीछे से आ रहे दो बदमाशों ने उन्हें हथियारों के बल पर रोक लिया। बदमाशों ने शैंकी के सिर पर तमंचे की बट से हमला कर 30 हजार व कल्लू से 15 हजार रुपये लूट लिए। बदमाश दोनों को जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पीड़ितों ने किसी तरह पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने घायल शैंकी को एक निजी अस्पताल में उपचार दिलाया। पुलिस का कहना है कि मामला लेनदेन का प्रतीत हो रहा है। घटना फलावदा थाना क्षेत्र की भी हो सकती है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें