फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: इंदिरा कॉलोनी में जल निकासी रोकने का आरोप, कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हस्तिनापुर। शनिवार को थाना समाधान दिवस में कस्बे की इंदिरा कॉलोनी निवासी नरेंद्र कुमार ने कॉलोनी की पानी निकासी प्रभावित करने के मामले में आयुक्त एवं जिलाधिकारी के नाम शिकायत पत्र दिया इसके बाद मौजूद राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
शिकायतकर्ता नरेंद्र कुमार ने बताया कि कॉलोनी में लगभग 90 प्रतिशत आबादी अनुसूचित जाति की है। गांव की बंजर भूमि पर तालाब बनाया जाना प्रस्तावित था, लेकिन संबंधित भूमि पर बिना सक्षम अनुमति के पौधरोपण कर उसे वन विभाग की भूमि बताते हुए जल निकासी का रास्ता बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत में कहा गया है कि जल निकासी बाधित होने से बरसात के दौरान कॉलोनी में जलभराव, रास्तों के क्षतिग्रस्त होने, बच्चों के स्कूल जाने में परेशानी तथा संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने तालाब खुदवाने, पीड़ित परिवारों को सुरक्षा एवं नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने और पूरे प्रकरण की जांच राजपत्रित अधिकारी से कराने की मांग की है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो मामला अनुसूचित जाति आयोग के समक्ष उठाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें