फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में दुकानदार को राहत: बिना नोटिस और सुनवाई का मौका दिए दुकान न तोड़ें, हाईकोर्ट ने कार्रवाई पर लगाई रोक

Sat, 07 Nov 2026 10:45 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मेरठ के सिविल लाइंस क्षेत्र में दुकान तोड़ने और दुकानदार को बेदखल करने की कार्रवाई पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है।
विज्ञापन
उल्देपुर में अवैध कॉलोनियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मेरठ के सिविल लाइंस क्षेत्र में स्थित एक दुकान को तोड़ने और दुकानदार को बेदखल करने की कार्रवाई पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है। न्यायमूर्ति जेजे मुनीर और न्यायमूर्ति विवेक सरन की खंडपीठ ने यह आदेश बृजमोहन की याचिका पर दिया है। मामले की अगली सुनवाई 18 नवंबर को होगी।

विज्ञापन


दुकानदार ने याचिका में कही यह बात
याची बृजमोहन का कहना था कि वह मेरठ के सिविल लाइंस क्षेत्र में स्थित दुकान/खोखे का लाइसेंसधारी है। आरोप है कि नगर निगम की ओर से उसे बिना नोटिस दिए और अपना पक्ष रखने का अवसर दिए बिना दुकान से बेदखल करने की धमकी दी जा रही है।

याची ने यह भी कहा कि दुकान हटाने से पहले उसे कोई वैकल्पिक स्थान आवंटित नहीं किया गया है। ऐसे में बिना उचित प्रक्रिया अपनाए उसे दुकान से हटाने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


अधिकारियों से निर्देश लेने को कहा
मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने राज्य सरकार के स्थायी अधिवक्ता और नगर निगम की ओर से पेश अधिवक्ता को संबंधित अधिकारियों से निर्देश प्राप्त करने के लिए कहा है। कोर्ट ने फिलहाल दुकान तोड़ने और दुकानदार को बेदखल करने की कार्रवाई पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है।

18 नवंबर को होगी अगली सुनवाई
हाईकोर्ट के इस आदेश से फिलहाल दुकानदार को राहत मिली है। अब मामले की अगली सुनवाई 18 नवंबर को होगी। इस दौरान संबंधित पक्षों की ओर से अपना पक्ष रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें