फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ बागपत में चार व पांच नवंबर को बंद रहेंगे कक्षा 12 तक के सभी स्कूल, प्रदूषण को लेकर दिए निर्देश

Sun, 03 Nov 2019 05:19 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/ बागपत
विज्ञापन
प्रदूषण के कारण स्कूलों की छुट्टी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बढ़ते प्रदूषण को लेकर मेरठ व बागपत जिला प्रशासन ने अगले दो दिन यानी चार व पांच नवंबर को कक्षा बारह तक के सभी स्कूलों की छुट्टी करने का फैसला लिया है। मेरठ में डीएम अनिल ढींगरा ने रविवार को जनपद के सभी स्कूल प्रबंधकों को स्कूल बंद  रखने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सांस लेना दूभर: शहर से देहात तक पूरा दिन छाई रही धुंध, हवा चली लेकिन वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर

जाहिर है पिछले एक सप्ताह से शहरवासी प्रदूषण की मार झेल रहे हैं। हर तरफ स्मॉग की चादर छाई हुई है। ऐसे में स्कूल जाने वाले बच्चे इस स्कूल जानें वाले बच्चों को भी काफी परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम की बिगड़ी सेहत को लेकर जिला प्रशासन ने ये कदम उठाया और अगले दो दिन सभी बोर्ड के स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया है। डीएम के दिशानिर्देशों में कहा गया कि आदेश का पालन नहीं करने वाले स्कूलों पर कार्रवाई की जाएगी। 

गौरतलब है कि शनिवार को स्मॉग का असर थोड़ा कम हुआ लेकिन रविवार सुबह से ही शहर से लेकर देहात तक धुंध छाई रही। एयर क्वालिटी इंडेक्स 300 के पार पहुंच चुका है जो काफी खतरनाक होता है। चिकित्सकों ने लोगों को बिना मास्क बाहर न निकलने की सला दी है। वहीं माता पिता को भी सलाह है कि बच्चों को मास्क पहनाकर ही बाहर भेजें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें