कांवड़ यात्रा के चलते कई दिन से बंद स्कूल और कॉलेज बुधवार से खुल जाएंगे। कई स्कूलों के खुलने का समय सुबह सात बजे रखा गया है। छुट्टी दोपहर को सवा बजे होगी। सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में शिक्षण कार्य शुरू हो जाएगा। कॉलेजों में सभी प्राचार्यों ने विभागाध्यक्षों को कक्षाएं चलाने के निर्देश दिए हैं।
25 जुलाई से शहर में कांवड़ यात्रा चलते सभी बेसिक, माध्यमिक, सीबीएसई, आईसीएसई स्कूलों को बंद कर दिया गया था। डिग्री कॉलेजों में भी शिक्षण कार्य नहीं हो रहा था। 30 जुलाई तक सभी शिक्षण संस्थान बंद किए गए थे। बुधवार से सभी बेािसक, माध्यमिक, सीबीएसई और आईसीएसई स्कूल खुल रहे हैं।
बीएसई और्र आईसीएसई में स्कूल सुबह सात बजे से सवा सात बजे तक खुलेंगे। बेसिक शिक्षा में प्राइमरी स्कूल और माध्यमिक स्कूल तय निर्धारित समय में खुलेंगे। कैंपस और डिग्री कॉलेजों में कुलपति ने जिनके एडमिशन हो चुके हैं, उनकी कक्षाएं चलाने को कहा है। सीबीएसई और आईसीएसई स्कूलों की तरफ से अभिभावकों के मोबाइल पर स्कूल के खुलने और छुट्टी के समय के मैसेज भेज दिए गए हैं।