फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष चुनाव में उलटफेर संभव

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष चुनाव में सिर्फ एक दिन शेष रह गया है। ऐसे में चुनाव में कोई भी उलटफेर संभव है। सभी छह सदस्यों ने चुप्पी साध रखी है। भाजपा नेता अपना उपाध्यक्ष बनाने की रणनीति में जुटे हैं। देखना है कि एक अगस्त को होने वाली कैंट बोर्ड बैठक में कौन उपाध्यक्ष बनता है।
विज्ञापन

24 जुलाई को कैंट बोर्ड के सात सदस्यों विपिन सोढ़ी, अनिल जैन, रिनी जैन, नीरज राठौर, मंजू गोयल, धर्मेंद्र सोनकर और बुशरा कमाल ने बोर्ड बैठक में उपाध्यक्ष बीना वाधवा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित किया था। इन सदस्यों ने विपिन सोढ़ी को नया उपाध्यक्ष चुनने की बात कह दी थी। इस पर बीना वाधवा ने विरोध कर दिया था। उन्होंने कैंट एक्ट का हवाला देते हुए कहा था कि चार दिन का नोटिस दिए बिना इस तरह से उपाध्यक्ष का चुनाव नहीं हो सकता है। इसके बाद बोर्ड अध्यक्ष ने चार वर्किंग डे के बाद चुनाव कराने की घोषणा की थी। जिसके चलते एक अगस्त को शाम चार बजे बोर्ड बैठक बुलाई गई है। इसमें नए उपाध्यक्ष का निर्णय होगा। जिस तरह से बीना वाधवा के पति सुनील वाधवा कैंट की राजनीति में सक्रिय रहे हैं, उसके चलते कुछ भी संभव है। ऐसे में भाजपा नेता विपिन सोढ़ी को उपाध्यक्ष बनाने में कामयाब होंगे या नहीं, इस पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है।
10 माह का रहेगा कार्यकाल
उपाध्यक्ष जो भी बनेगा, उसका कार्यकाल 10 महीने का रहेगा। बता दें कि कैंट बोर्ड का चुनाव 17 मई 2015 को हुआ था। 15 जुलाई को सदस्य बीना वाधवा कैंट बोर्ड की उपाध्यक्ष चुनी गईं थीं। 20 जुलाई 2015 को पहली बोर्ड बैठक हुई थी। 20 जुलाई को उनके कार्यकाल को चार साल पूरे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें