फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव का चहुंमुखी विकास सरकार की प्राथमिकता : धर्मपाल सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास व राजनीतिक पेंशन मंत्री व मेरठ के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि भारत की आत्मा गांव में बसती है। गांव का चहुंमुखी विकास सरकार की प्राथमिकता है। वीबी-जीरामजी योजना गांव की गरीबी दूर करने की योजना है। इसमें विकास कार्यों को शामिल करते हुए लोगों को रोजगार मुहैया कराएं जाएं।
विज्ञापन

मेरठ के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में भाजपा की जिला व महानगर इकाइयों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान एसआईआर को लेकर पार्टी नेताओं को निर्देश दिए गए। इसके बाद विकास भवन सभागार में प्रभारी मंत्री ने विकास कार्यों, बजट एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि नगर निकायों में प्रमुख स्थानों पर अलाव जलाए जाएं। जरूरत वाले स्थानों पर रैन बसेरे बनाए जाएं। उन्होंने कहा कि वीबी-जीरामजी गांव की गरीबी दूर करने की योजना है। तालाबों की साफ-सफाई, जीर्णोद्धार करना, पानी निकासी, प्रकाश व्यवस्था तथा खेल के मैदान प्राथमिकता पर विकसित किए जाएं। पर्यटन विकास के कार्य समय पर पूरे हों। अधिकारी समय-समय पर स्कूल-कॉलेजों में जाकर अपने अनुभव साझा करें। चारागाह भूमि को कब्जामुक्त किया जाए। तीन वर्ष से ऊपर के राजस्व वादों का निस्तारण हों। इस अवसर पर महापौर हरिकांत अहलूवालिया, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तौगी, जिलाध्यक्ष हरवीर पाल, सीडीओ नूपुर गोयल, उपाध्यक्ष मेडा संजय कुमार मीणा, प्रभागीय निदेशक समाजिक वानिकी प्रभाग वंदना फोगाट, पीडीडीआरडीए सुनील कुमार सिंह, जिला सूचना अधिकारी सुमित कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें