फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ऑल इंडिया ओपन स्नूकर चैंपियनशिप शुरू

विज्ञापन
मेरठ-----एलेक्जेंडर एथलेटिक्स क्लब में आल इंडिया ओपन स्नूकर टूर्नामेंट मे शॉट लगता ​​िख   लाड़ी
विज्ञापन
मेरठ। अलेक्जेंडर एथलेटिक्स क्लब में शनिवार को ऑल इंडिया ओपन स्नूकर चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता शनिवार से शुरू होकर 23 नवंबर तक चलेगी। इसमें महाराष्ट्र, जम्मू कश्मरी, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।
विज्ञापन

पहले दिन खेले गए मुकाबलों में पहला मैच अलीगढ़ के अदीब और कानपुर के जतेंद्र सिंह के बीच हुआ, जिसमें अदीब ने 3-1 से मुकाबला जीता। दूसरे मैच में मेरठ के करण अरोरा ने स्पर्श को 3-2 से हराया। तीसरे मैच में मुरादाबाद के देव सिंह ने लखनऊ के शोभित श्रीवास्तव को 3-0 से हराया। चौथे मैच में मेरठ के आयुष ने दिल्ली के रविश अरोड़ा को 3-2 से हराया।
पांचवें मैच में दिल्ली के नितीश ने डॉ. राजन को 3-1 से हराया। छठे मैच में जम्मू कश्मीर के शाद खान ने ध्रुव को 3-1 से हराया। सातवें मैच में जम्मू कश्मीर के वसीम इकबाल ने हिमाचल के प्रदुमन शर्मा को 3-0 से हराया। आठवें मैच में काकरान माजिद ने हरियाणा के शौमीन को 3-1 से हराया। नौवे मैच में पंजाब के सौरभ ने दीपांशु को 3-1 से हराया। विपिन अग्रवाल, अमित संगल, संजय शर्मा, कोर्णाक बंसल, अंशुल अग्रवाल, पीके गोयल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें