फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिल भारतीय किन्नर सम्मेलन: 20 किलो सोना पहनकर पहुंची मेरठ की आलिया, बॉबी ने किया सबको आकर्षित

Thu, 23 Jan 2020 01:45 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
मेरठ की किन्नर आलिया - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के कंकरखेड़ा में चल रहे अखिल भारतीय किन्नर सम्मेलन में बुधवार को 800 से ज्यादा किन्नर पहुंचे। धर्म और जाति के बंधन को भूलकर देश के विभिन्न राज्यों से आए किन्नरों ने देश की समृद्धि के लिए भगवान अर्द्धनारीश्वर की आराधना की। सम्मेलन में पहुंचे किन्नरों में किसी के परिधानों ने तो किसी की सफलता की कहानी ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। 

उनकी अर्चना में ‘माता जिनको याद करे वो किस्मत वाले होते हैं’ और ‘पहला बधावा गंगाराम जी के घर’ जैसे गीत गाए। आगे स्लाइड्स में देखें कैसे अलग-अलग जगहों से किन्नर पहुंचकर इस आयोजन में शामिल होने पहुंचे हैं:-
विज्ञापन

2 of 7
हरिद्वार ज्वालापुर से पहुंची किन्नर मोनिका के साथ काजल ज्वालापुर और सरसावा की टोली।  - फोटो : अमर उजाला
शहर में पहली बार हो रहे इस दस दिवसीय आयोजन में चाक पूजन, कलश यात्रा, मंदिर में घंटा चढ़ाने के साथ विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान होंगे। कार्यक्रम में भाई-बहन, बहन-बहन बनाई जाएंगी। 19 जनवरी से शुरू हुए कार्यक्रम के चौथे दिन गोयल मैरिज होम में मेरठ, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, दिल्ली, हरिद्वार, जयपुर, पंजाब सहित देश के विभिन्न शहरों से किन्नर पहुंचे।

आयोजक किन्नर विमला ने बताया कि कार्यक्रम 29 जनवरी तक चलेगा। वह दिल्ली की रबीना नायक के नेतृत्व में कार्यक्रम कर रही हैं। इसमें मुर्गी वाली माता की पूजा की जाएगी। दरगाह पर चादर भी चढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

3 of 7
शकुंतला चावला के साथ किन्नर मोनिका निवासी कोटद्वार - फोटो : अमर उजाला
नागरिकता संशोधन कानून पर की बात
हरिद्वार से विधायक का चुनाव लड़ चुकीं किन्नर सोनिया ने बताया कि नागरिकता संशोधन कानून को समझने की जरूरत है। यह गलत नहीं है। देश में सभी को शांति और सौहार्द के साथ रहना चाहिए। कुछ लोगों ने राजनीति को व्यापार बना दिया है। ऐसे में उनके खिलाफ बोलें तो वे लोग हमारे खिलाफ हो जाते हैं। हमें सिर्फ देश के विकास की तरफ ध्यान देना चाहिए। 

4 of 7
सम्मेलन में पहुंची किन्नर - फोटो : अमर उजाला
सम्मेलन में फैशन आइकन बनकर आए किन्नर
परिवार की खुशहाली की दुआ देने वाले किन्नर अमूमन हमारे बीच बच्चे के जन्म या विवाह संस्कार में नेग लेने आते हैं। पहली बार इस तरह के सम्मेलन में उनका अलग रूप नजर आया। उनकी ड्रेस, कलरफुल बाल, आभूषण और शरीर पर गुदे टैटू के साथ वे किसी बॉलीवुड स्टार की तरह नजर आ रहे थे। धर्म और जाति के बंधनों से दूर इन किन्नरों ने अनेकता में एकता की मिसाल पेश की। ज्यादातर किन्नर पारंपरिक पोशाक में थे। 
विज्ञापन

5 of 7
मेरठ की शकुंतला और अन्य किन्नर - फोटो : अमर उजाला
कंकरखेड़ा शिव चौक पर गाड़ियों का काफिला खड़ा था। किन्नर अपनी टोली के साथ उतर रहे थे। सोने के कंगन, हार, पायल से लदे किन्नर आकर्षण का केंद्र थे। उन्हें देखने के लिए भीड़ जमा हो गई। लालकुर्ती से पहुंची आलिया ने करीब 20 किलो सोना पहना था। बहुत से वृद्ध किन्नरों के पास उनकी ट्रेडिशनल ज्वेलरी थी। मंडप संचालक देवेंद्र गोयल ने बताया किन्नरों ने आयोजन के लिए स्वयं ही सुरक्षा, भोजन की व्यवस्था की है।
विज्ञापन

6 of 7
बीस किलो सोना पहनकर सम्मेलन में पहुंची मेरठ की किन्नर आलिया - फोटो : अमर उजाला
टैटू ने किया आकर्षित
किन्नरों का टैटू के प्रति खासा रुझान था। ट्रेडीशनल टैटू के साथ रियलिस्टिक टैटू भी ज्यादातर किन्नरों ने हाथों, गले और गर्दन पर गुदवाए हुए थे। टाइपोग्राफी वाले टैटू भी कई फोन्ट में हाथों पर लिखवाए गए थे। इसमें ज्यादातर लोगों ने अपने नाम लिखवा रखे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
किन्नर बॉबी राजपूत निवासी मेरठ - फोटो : अमर उजाला
कोई मॉडल तो कोई है ट्यूटर 
हरिद्वार ज्वालापुर की मोनिका ने बताया कि वह उत्तराखंड से फ्री लांसर मॉडलिंग कर रही हैं। देहरादून में वह कई शो में भाग ले चुकी हैं। मोनिका ने बताया कि कई डिजाइनरों के साथ काम कर रही हैं। जिम करती हैं। अलीशा ने बताया कि वह ग्रेजुएशन कर चुकी हैं। साथ ही बच्चों को गणित और विज्ञान के फ्री ट्यूशन देती हैं। अलीशा ने बताया कि देश के विकास में शिक्षा की अहम भूमिका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें