फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलेक्जेंडर क्लब का चुनाव आज, सदस्यों में नजर आया भारी उत्साह

Sun, 26 Feb 2017 04:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
एक-दूसरे को गले मिलते कार्यकर्ता
विज्ञापन
एलेक्जेंडर एथलीट क्लब का चुनाव रविवार को सुबह आठ बजे शुरू हुआ और दोपहर तक मतदाताओं की भीड़ क्लब परिसर में इकट्‌ठा हो गई। मतदान को लेकर सदस्यों में भारी उत्साह नजर आया। इस दौरान दोनों ही पैनल के प्रत्याशियों ने सदस्यों को अपनी तरफ प्रभावित करने के लिए हर संभव प्रयास किया। इस चुनाव में कुल 1172 सदस्य वोट डालेंगे। चुनाव मैदान में उतरे दोनों पैनलों ने प्रचार में अंतिम दिन पूरी ताकत झोंक दी थी। एक-एक मतदाता से संपर्क किया गया। 
विज्ञापन

मतगणना 27 फरवरी को होगी

एलेक्जेंडर एथलीट क्लब का चुनाव
चुनाव अधिकारी इंदर गर्ग ने बताया कि दो पैनल के कुल 28 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतदान में 1172 सदस्य भाग लेंगे। सभी को पहचान पत्र के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। मतगणना 27 फरवरी को होगी। वहीं चुनाव को प्रतिष्ठा का प्रश्न बनाकर दोनों पैनल पूरी ताकत झोंके हुए हैं। अंतिम दिन अरविंदनाथ सेठ, राकेश जैन, सीएल दास पैनल ने जहां एक होटल में मतदाता सदस्यों को परिवार सहित आमंत्रित कर उनके लिए दावत का इंतजाम किया, तो संजय कुमार, जेपी अग्रवाल पैनल ने भी मतदाताओं से व्यक्तिगत संपर्क पर जोर दिया। दोनों पैनल ने अपने प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए दिन भर संपर्क अभियान चलाए रखा।
विज्ञापन

अब सेठ और जैन ने वर्तमान कार्यकारिणी पर लगाए आरोप

वोट डालने पहुंचे सदस्य
एलेक्जेंडर क्लब चुनाव में आरोप-प्रत्यारोप का दौर थमा नहीं है। वहीं शनिवार को अरविंदनाथ सेठ, राकेश जैन ने कहा कि जो आरोप मुकेश गुप्ता, संजय कुमार ने वर्तमान कार्यकारिणी पर लगाए हैं, वह पूरी तरह झूठे हैं। उन्होंने कहा कि क्लब के पास करीब 1.91 करोड़ रुपये कि एफडीआर वर्ष 2012-13 में थी। 2012-13 में कुल 2,35,000 रुपये नये सदस्य बनाने पर मिले। 2013-14 में करीब 3.64 करोड़ रुपये बतौर सदस्यता शुल्क के प्राप्त हुए। मुकेश गुप्ता, संजय अग्रवाल, अरविंद जैन व अन्य का ये कोरा झूठ है कि करीब 5.37 करोड़ रुपये धनराशि प्राप्त हुई है। 2011-12 में सदस्यता शुल्क करीब 1.29 करोड़ रुपये आया था, जो 1.91 करोड़ रुपये में शामिल है। मुकेश गुप्ता झूठ का सहारा लेकर आम सदस्यों में भ्रम फैला कर सहानुभूति प्राप्त कर वोट लेना चाहते हैं। जहां तक बात एक आरटीआई कार्यकर्ता की है, वो मुकेश गुप्ता पैनल के कहने पर क्लब की गरिमा को पूर्व में भी नुकसान पहुंचाते रहे हैं। जैसे ही हमारे पैनल ने एक प्रेस वार्ता कर अपनी बात रखी, वैसे ही इन आरटीआई कार्यकर्ता को आगे कर दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें