फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्मीकांत ने थानाप्रभारी को चेताया, कहा-यहां पुलिसवालों को वर्दी उतारकर खड़े होते देखा है

Sat, 25 Feb 2017 10:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
थाने में बैठकर थानेदार को धमकी
विज्ञापन
पूर्व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और विधायक लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने एक मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी ना होने से नाराज होकर मेरठ में धमकी भरे अंदाज में एक थानाप्रभारी को हड़काते हुए कहा कि ये मेरठ है यहां पुलिस-वुलिस कुछ नहीं होती है यहां तो चौकी में से पुलिस वालों को वर्दी निकालकर अंडरवियर में खड़े हुए देखा है। वाजपेयी इतने पर ही नहीं रूके इसके बाद उन्होंने थानेदार को मेरठ का इतिहास बताते हुए कहा कि यहां एसडीएम के गालों को लड़कों ने थप्पड़ मारकर सुजा दिया था बीच चौराहे पर। खास बात यह है कि अपने ही दफ्तर में लक्ष्मीकांत की इस चेतावनी को थाना प्रभारी चुपचाप सुनता रहा।
विज्ञापन

एक आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर

भाजपा
दरअसल, करीब सप्ताह पूर्व थाना लालकुर्ती क्षेत्र में एक बैल को काटने का प्रयास किया जा रहा था लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंच कर वहां से बैल को कब्जे में ले लिया था, लेकिन दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किये। लेकिन मामले में एक आरोपी ने पुलिस से बचकर कोर्ट में सरेंडर कर दिया जबकि एक आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी को घेरते हुए खूब खरी-खोटी सुनाई

यूपी पुलिस
इसी बात से नाराज होकर अपने समर्थकों के साथ लक्ष्मीकांत वाजपेयी थाने पहुंचे और थाना प्रभारी को घेरते हुए खूब खरी-खोटी सुनाई। मीडिया से बात करते हुए लक्ष्मीकांत ने कहा कि पुलिस की मिलीभगत से मुल्ज़िम गिरफ्त से बाहर हैं, लेकिन मेरठ पुलिस ये भूल रही है कि ये मेरठ है यहां पुलिस वालों को वर्दी निकालकर अंडरवियर में खड़े हुए देखा है। लक्ष्मीकांत ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही अन्य आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस ने नहीं की तो थाने की ईंट से ईंट बजा दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें