फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलेक्जेंडर क्लब के सचिव पर फर्जीवाड़े का आरोप, बिना जमीन खरीदे काटे प्लॉट और कर दी रजिस्ट्री

Fri, 21 Jun 2019 04:45 PM IST
कपिल kapil अनुज मित्तल, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में एलेक्जेंडर क्लब के सचिव मुकेश गुप्ता ने एक व्यक्ति की जमीन बिना खरीदे ही उस पर प्लॉट काट दिए। यहां तक कि खरीदारों के नाम रजिस्ट्री भी कर दी। पीड़ित का आरोप है कि वह तमाम साक्ष्यों के साथ इस मामले में एफआईआर दर्ज करा चुका है, लेकिन पुलिस मुकेश गुप्ता के प्रभाव में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। जबकि मुकेश गुप्ता अब तक उसकी करीब 2000 वर्ग मीटर जमीन की फर्जी तरीके से रजिस्ट्री कर बेच चुके हैं। 

विज्ञापन


साकेत निवासी सूरज प्रकाश सिंह पुत्र बनारसी दास सिंह की ग्राम मोहिउद्दीनपुर ललसाना में शीलकुंज कॉलोनी के पीछे जमीन है। इस जमीन के खसरा नंबर 29 और 30 को सूरज प्रकाश सिंह के भाइयों द्वारा मुकेश गुप्ता को पॉवर आफ अटार्नी द्वारा बेचा गया था। लेकिन मुकेश गुप्ता ने इस जमीन पर प्लाटिंग करने के बजाए इस जमीन से लगी फ्रंट की जमीन, जिसका खसरा नंबर 41/3 है, उस पर प्लाटिंग करना शुरू कर दिया और 11 लोगों को रजिस्ट्री भी कर दी। जब इसका पता सूरज प्रकाश सिंह को चला तो उन्होंने विरोध दर्ज कराया, लेकिन मुकेश गुप्ता नहीं माने और फर्जी तरीके से प्लाटिंग करते रहे। मुकेश गुप्ता ने यहां पर 127.8 वर्ग मीटर के प्लॉट काटे हैं। जिनकी रजिस्ट्री भी करा दी है। 

आठ माह बाद भी चार्जशीट नहीं
सूरज प्रकाश ने बताया कि मुकेश गुप्ता ने करीब 2000 वर्ग मीटर जमीन, जिसके बाजार रेट 90 लाख रुपये से ज्यादा हैं, उसको फर्जी तरीके से बेच दिया। इसके बाद उन्होंने कोर्ट के आदेश पर मुकेश गुप्ता के खिलाफ गंगानगर थाने में 14 अक्तूबर 2018 को रिपोर्ट दर्ज कराई। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई आज तक नहीं की। उल्टे मुकेश गुप्ता को इतना समय दिया कि वह हाईकोर्ट से चार्जशीट दाखिल होने तक स्टे ले आएं। पुलिस आठ माह बाद भी इस मामले में चार्ज शीट दाखिल नहीं कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एलेक्जेंडर क्लब के सचिव हैं मुकेश गुप्ता 
सूरज प्रकाश का कहना है कि मुकेश गुप्ता एलेक्जेंडर क्लब के सचिव हैं और क्लब में कई पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों का आना जाना रहता है, जहां उनकी मेहमाननवाजी मुकेश गुप्ता द्वारा की जाती है। इसी प्रभाव के कारण पुलिस और प्रशासन के अधिकारी उनकी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। 

साजिशन कर रहे बदनाम : मुकेश गुप्ता 
मामले में मुकेश गुप्ता का कहना है कि उन्होंने पॉवर आफ अटार्नी के जरिये जमीन खरीदी थी और 2013 से बैनामे कर रहे हैं। लेकिन अब सूरज प्रकाश सिंह के मन में लालच आ गया है। सूरज प्रकाश के पिता के देहांत के बाद उन्होंने मुझ पर फर्जीवाड़े का आरोप लगाया। पावर आफ अटार्नी को फर्जी करार दे दिया। मुकेश गुप्ता का कहना है कि उन्होंने कॉलोनी बनाने के लिए जमीन खरीदी थी तो ऐसे में वह पीछे की जमीन क्यों खरीदते। उन पर यह झूठा आरोप है। इसमें एलेक्जेंडर क्लब के भी कुछ सदस्य सूरज प्रकाश के साथ मिले हैं, जो उनके खिलाफ साजिश कर रहे हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें