फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

International Yoga Day 2019: योग से दूर होते हैं जटिल रोग, तनाव से मिलती है मुक्ति

Fri, 21 Jun 2019 11:41 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
योग करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

योग केवल तन ही नहीं मन को भी स्वस्थ रखता है। नियमित योगाभ्यास शरीर को निरोगी, काया को कांतिमय और मन को शांत बनाता है। योग के इन महत्वों को जानते हुए महिलाओं ने योगाभ्यास किया।

विज्ञापन


महिलाओं को विभिन्न यौगिक क्रियाओं का अभ्यास कराया गया। ऊं की ध्वनि से योग साधना शुरू हुई जो हंसी और ताली वादन पर अंत हुई। योगाभ्यास व प्राणायाम के जरिये शरीर को निरोगी कैसे बनाएं यह भी जानकारी दी गई। योग विज्ञान संस्थान की योग साधिकाओं ने प्राणायाम, कपालभाति, सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, मंडूकासन, भुजंगासन, शीतल आसन, पादउत्तानासन, मकरासन व शीर्षासन का अभ्यास किया। अंत में ताली वादन हुआ। निशा सक्सेना, सीमा सागर, कुसुम, सावित्री कथूरिया, लक्ष्मी बिंदल, तनुजा, शीला राजरानी, सीमा महाजन, सीमा साहनी, कांता बक्शी, रानी वर्मानी, रुचि सक्सेना और आशा लूथरा आदि ने सहयोग दिया। 

योग के हैं ये लाभ 
- योग रक्तचाप को सामान्य करता है।
- लीवर में रक्त संचार बढ़ाता है और चर्बी घटाता है।
- कुछ मिनट का योग दिन भर की चिंताओं से मुक्ति दिलाता है।
- योगासन अंगों को सामान्य स्थिति में रखते हैं और मांसपेशियों को शक्ति देते हैं।
- प्राणायाम और ध्यान तनाव को दूर करते हैं और प्रतिरक्षण क्षमता सुधारते हैं।
- योग करने से मन प्रसन्न रहता है।
- योग करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
- योग स्मरण शक्ति, पाचन शक्ति बढ़ाने में लाभकारी है।

विज्ञापन

योग करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
काफी लाभ मिला
इसी शिव पार्क में आकर मैंने लगभग तीन साल पहले योग करना शुरू किया। अब नियमित योगाभ्यास करती हूं। काफी लाभ मिला है। - पारुल मुखीजा

दूर होता है तनाव 
योग साधना वो साधना है जो मानव शरीर को स्वस्थ रखती है। योग करने से तनाव दूर होता है। - उमंग वर्मा

मिलती है शक्ति 
योग हमारी भारतीय परंपरा की पहचान है, इसमें कई असाध्य रोगों को दूर करने की शक्ति होती है। हर व्यक्ति को नियमित योग करना चाहिए। - सीमा

सिरदर्द होता है खत्म 
नियमित सुबह-शाम योगाभ्यास करती हूं। इससे मुझे सिरदर्द और थकान की समस्या भी खत्म हुई है। - संजना

मन प्रसन्न रहता है
आयोजन बहुत अच्छी पहल है, जहां केवल महिलाएं ही योगाभ्यास करें। योग शरीर के साथ मन को भी प्रसन्न करता है। - रुचि

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें