चुनाव अधिकारी एसपी देशवाल ने बताया कि शाम पांच बजे तक क्लब के अंदर गेस्ट एंट्री नहीं होगी। मैदान में भोजन आदि की व्यवस्था की गई है। किसी भी सदस्य की गाड़ी क्लब के अंदर नहीं आएगी। आइसक्रीम पार्लर की ओर से मतदाता अंदर आ रहे हैं। फैमिली रूम में बैलेट दिए जा रहे हैं। वोट डालने के बाद पीछे से मतदाता बाहर जा रहे हैं। नो ड्यूज सर्टिफिकेट लेने के लिए ब्रिज रूम में व्यवस्था बनाई गई है।
हॉल में होगी मतगणना
मतगणना शाम पांच बजे आरंभ होगी। इसके लिए ऊपर हॉल में व्यवस्था की गई है। एक्जीक्यूटिव काउंटिंग के लिए तीन जगह हैं। मुख्य हॉल में मतगणना के दौरान 22 एक्जीक्यूटिव या उनके प्रतिनिधि को हॉल में जाने की अनुमति है। ऐसे में 22 से अधिक व्यक्ति हॉल में मौजूद नहीं होंगे। मुख्य हॉल के पास छोटे हॉल में तीन मुख्य पदों की काउंटिंग की जाएगी। यहां भी छह सदस्यों से अधिक लोगों को एंट्री नहीं दी जाएगी। इसमें प्रत्याशी या उनका कोई एक प्रतिनिधि ही मौजूद रह सकता है।
ये भी देखें...
Meerut: इंतजार हुआ खत्म, सामने आई बड़ी खबर, जानें शहर में कब से चलेगी मेट्रो ट्रेन और नमो भारत
परिवर्तन परिवार पैनल में प्रत्याशी
उपाध्यक्ष पद पर जेपी अग्रवाल, सचिव पर संजय कुमार, कोषाध्यक्ष पर राहुल दास, कार्यकारिणी में अंशुल अग्रवाल, अनुपम गुप्ता, कमल अग्रवाल, करण अरविंद जैन, निमिष खेत्रपाल, ओम रस्तोगी, रामकुमार गुप्ता, शैलेंद्र रस्तोगी, सिद्धांत अग्रवाल, सौरभ अरोड़ा, उमेश अग्रवाल शारदा हैं।