फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैश-ए-मोहम्मद की धमकी के चलते सहारनपुर में अलर्ट, ट्रेनों में यात्रियों के सामान की चेकिंग

Fri, 27 Sep 2019 12:07 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर चेकिंग करते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जैश-ए-मोहम्मद द्वारा अलग-अलग शहरों में दी गई विस्फोट की धमकी के चलते सहारनपुर में भी अलर्ट घोषित कर दिया गया। रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने चेकिंग की। प्लेटफार्म, रेलवे स्टेशन परिसर से लेकर ट्रेनों में भी तलाशी ली। डॉग स्क्वाड ने भी यात्रियों का सामान चेक किया।

विज्ञापन

 
उत्तर प्रदेश के बड़े शहरों समेत देश के तीस बड़े शहरों में जैश-ए-मोहम्मद द्वारा विस्फोट किए जाने की धमकी के बाद प्रदेश भर में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। इसी के तहत रेलवे स्टेशन पर सतर्कता बरतते हुए चेकिंग कराई गई। आरपीएफ एवं जीआरपी की टीम ने डॉग स्क्वाड, खुफिया विभाग की टीम के साथ मेटल डिटेक्टर से प्लेटफार्म पर तलाशी ली गई। यात्रियों का सामान चेक किया। स्टेशन परिसर का चप्पा-चप्पा खंगाला। संदिग्ध यात्रियों से पूछताछ की गई और उनका ब्यौरा भी लिया गया। उनके सहारनपुर आने अथवा यात्रा करने का कारण भी पूछा गया। 

यह भी पढ़ें: सहारनपुर में अलर्ट, जैश-ए-मोहम्मद ने रेलवे स्टेशन पर बम विस्फोट की दी धमकी
विज्ञापन
विज्ञापन


जीआरपी प्रभारी राशिद अली ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर कड़ी सतर्कता बरती जा रही है। जीआरपी कर्मचारी स्टेशन पर आने वाले व्यक्ति पर निगरानी रखे हुए हैं। वहीं आरपीएफ प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि ट्रेनों में भी चेकिंग कराई जा रही है। परिसर में बेवजह किसी को नहीं ठहरने दिया जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें