फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी में जुमे की नमाज पर अलर्ट, मेरठ में चप्पे-चप्पे पुलिस फोर्स तैनात, कड़ी चौकसी

Fri, 03 Jan 2020 02:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
up police, sp city meerut - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जुमे की नमाज को लेकर मेरठ समेत पश्चिमी यूपी के विभिन्न जिलों में आज शहर में अलर्ट जारी हुआ है। कानून व्यवस्था और सुरक्षा के मद्देनजर कड़ी चौकसी बरती जाएगी। स्थानीय लोगों से भी पुलिस संपर्क बना रही है, ताकि कोई विवाद न खड़ा हो। इसको लेकर पुलिस पूरी तैयारी कर चुकी है। डीएम और एसएसपी इसकी निगरानी करेंगे।
विज्ञापन


नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में 20 दिसंबर 2019 को जुमे की नमाज के बाद शहर में उपद्रव हुआ था, जिसमें छह लोगों की जान गई थी जबकि कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे। उपद्रव में पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया और सोशल डेमोक्रेटिक ऑफ इंडिया संगठन की भूमिका सामने आई है।
विज्ञापन

जुमे की नमाज के बाद सड़क या चौराहों पर बेवजह भीड़ न लगे और कोई विवाद न हो, इसको लेकर पुलिस ने लोगों से अपील की है। कहा है कि पिछले शुक्रवार की तरह इस बार भी लोग पुलिस का सहयोग करें। किसी ने कोई अफवाह फैलाई या फिर बवाल किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

सड़क पर नहीं, रिजर्व में रहेगा फोर्स
एसएसपी अजय साहनी का कहना है कि शहर को पांच जोन और 27 सेक्टरों में बांटा गया है। शहर में आरएएफ व पीएसी मौजूद है। सड़क पर पुलिस फोर्स कम रहेगा। लेकिन पुलिस लाइन में रिजर्व में रखा जाएगा। हालात सामान्य रखने के लिए पुलिस और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर जुमे की नमाज कराई जाएगी। किसी भी हालत में कानून व्यवस्था नहीं बिगड़ने देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें