फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली क्रिकेट के हालात खराब, बीसीसीआई करे हस्तक्षेप : चेतन चौहान

Fri, 03 Jan 2020 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
चेतन चौहान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर एवं यूपी के सैनिक कल्याण मंत्री चेतन चौहान ने कहा कि डीडीसीए के हालात खराब हैं। क्रिकेट के लिए यह अच्छा नहीं है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को इस मामले में कमेटी बनाकर निष्पक्ष जांच करानी चाहिए और कड़े कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन


दिल्ली के लिए लंबे समय तक रणजी ट्रॉफी खेले चेतन चौहान दो दिन पहले दिल्ली जिला क्रिकेट संघ की मीटिंग में लात घूंसे चलने से बहुत व्यथित नजर आए।

बागपत में बॉक्सिंग प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में शिरकत के दौरान उन्होंने कहा कि डीडीसीए में हालात ऐसे बन गए हैं कि अब बीसीसीआई को हस्तक्षेप करना ही चाहिए, तभी स्थिति में सुधार होगा।
Trending Videos
विज्ञापन

बीसीसीआई छह से आठ सदस्यीय कमेटी का गठन करे और प्रकरण की जांच कराए। जो दिक्कतें हैं, उन्हें दूर करे। उन्होंने कहा कि रजत शर्मा के इस्तीफे के बाद और अधिक मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। खेल और खिलाड़ियों के लिए इन हालातों को आदर्श नहीं कहा जा सकता।

कोच की बात सुने अंडर-19 टीम
विश्वकप खेलने जा रही देश की अंडर-19 क्रिकेट टीम को गुरुमंत्र देते हुए चेतन चौहान ने कहा कि पूरी टीम को सामान्य रहना चाहिए।

मेरठ के प्रियम गर्ग अपनी टीम को शांत रखें, किसी तरह की हड़बड़ी न दिखाएं, अपना नैसर्गिक खेल दिखाएं। कोच की पूरी बात सुनें और पालन करें। यह बड़ा अवसर है। आशा है कि देश की टीम खुद को एक बार फिर खुद को साबित कर दिखाएगी। आईपीएल आ जाने से भी खिलाड़ियों के पास मौके बढ़ गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें