फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अखिलेश बोले- सीएम योगी को नहीं पता प्रदेश में कितने असिस्टेंट प्रोफेसर, सिर्फ करते हैं तमंचे की बात

Mon, 08 May 2023 09:46 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : पूर्व सीएम अखिलेश ने सीएम योगी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें नहीं पता है कि प्रदेश में असिस्टेंट प्रोफेसर, एडिशनल प्रोफेसर कितने हैं, इसलिए वह हर बात में तमंचे की बात करते हैं।
विज्ञापन
अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें नहीं पता है कि प्रदेश में असिस्टेंट प्रोफेसर, एडिशनल प्रोफेसर कितने हैं, इसलिए वह हर बात में तमंचे की बात करते हैं। मेरठ और अलीगढ़ को भाजपा स्मार्ट सिटी बता रही है, लेकिन यहां गंदगी का अंबार है। नाले अटे पड़े हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार बताए कि मेरठ में कितने टन कूड़ा निकलता है। उसका डिस्पोजल कहां होता है। आरोप लगाया कि कूड़ा गंगा में डाला जा रहा है। अखिलेश सपा प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो के लिए सोमवार को मेरठ पहुंचे थे।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोमवार दोपहर करीब सवा तीन बजे हेलिकॉप्टर से मेरठ में परतापुर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर हवाई पट्टी पर पहुंचे और मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकारें झूठे वादों पर टिकी हुईं हैं। उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है। अब भाजपा की डबल व ट्रिपल इंजन की सरकार आपस में टकरा रही हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Live: मेरठ से लखनऊ के लिए रवाना हुए अखिलेश, बोले- बेरोजगारी चरम पर, झूठे वादों से चल रहीं सरकारें

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ट्रांसफर, पोस्टिंग पर 40 प्रतिशत कमिशन का भ्रष्टाचार किया जा रहा है। भाजपा के भ्रष्टाचार पर कर्नाटक में विज्ञापन निकाला गया है। देश की महिला पहलवानों के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा की जिम्मेदारी है कि उन्हें न्याय मिले। सुप्रीम कोर्ट के पास केस है, उन्हें न्याय मिलेगा। भाजपा के लिए उन्होंने कहा कि कचरा फैलाने वाले लोग क्या कचरा हटाएंगे। इस बार इन्हें जनता हटाने जा रही है।

यह भी पढ़ें: Akhilesh Road Show: अखिलेश का BJP पर तंज, पूछा- पहलवानों को लेकर चुप क्यों सरकारें? मेरठ की हालत देख उठाए सवाल

मुख्यमंत्री परिवारवाद के कारण ही मठ में
भाजपा वाले सपा में परिवारवाद बताते हैं, जबकि मुख्यमंत्री खुद परिवारवाद की वजह से उस मठ में प्रमुख स्थान पर हैं। वहां उनके परिवार के लोग न बैठे होते तो वे वहां न होते।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें