देश विश्व गुरु उस समय बनेगा जब किसानों को एमएसपी मिलेगी, जब किसान खुशहाल होगा। प्रेस को आजादी मिलेगी तो लोकतंत्र मजबूत होगा। जयंत के अलग होने से सवाल पर कहा कि यह भाजपा की घोड़े की अढ़ाई चाल थी। पेपर लीक मामले में कहा कि हरियाणा से पेपर लीक हुआ है। उत्तर प्रदेश में भी और हरियाणा में भी भाजपा की सरकार थी। लाखों बच्चों का भविष्य प्रभावित हुआ है। वे कैसे भाजपा को वोट देंगे।
उन्होंने कहा है कि खुशी है कि क्षत्रिय समाज अपने सम्मान के लिए आगे आया है। गुजरात और राजस्थान में तो पहले से आंदोलन चल रहा था। अब पश्चिम में हवा चलनी शुरू हुई है, जो पूरब तक जाएगी। अब पुलिस पुलिस का उत्पीड़न कर रही है। बार-बार प्रत्याशी बदलने के सवाल पर कहा कि बेहतर प्रत्याशी और पार्टी नेताओं के सुझाव पर ऐसा किया गया।
अखिलेश यादव ने कहा कि विपक्षी तो केसरगंज में अभी तक अपना प्रत्याशी तक घोषित नहीं कर सके हैं। सपा ने सबसे पहले प्रत्याशी घोषित किए। उन्होंने कहा कि पहले ईवीएम से हराया जाएगा, फिर ईवीएम को हटाया जाएगा। जर्मनी जैसा देश भी ईवीएम से चुनाव नहीं कराता है। संविधान में सीक्रेट बैलेट का अधिकार है।
80 प्रतिशत युवाओं को रोजगार नहीं, कहीं श्रीलंका जैसा माहौल न बन जाए
80 प्रतिशत युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। कहीं ऐसा न हो श्रीलंका जैसा माहौल बन जाए। इस दौरान जिला अध्यक्ष विपिन चौधरी, सरधना विधायक अतुल प्रधान, कुंवर देवेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री प्रभुदयाल वाल्मीकि, निर्मित यादव, कृष्णपाल यादव और युसूफ कुरैशी आदि रहे।
नहीं उड़ा हेलिकॉप्टर, सड़क मार्ग से गए अखिलेश
मीरापुर में पार्टी प्रत्याशी की सभा करने के बाद पूर्व सीएम अखिलेश यादव हेलिकॉप्टर से बहसूमा में नवजीवन किसान इंटर कालेज के मैदान में उतरे। कार से हंसापुर पहुंचे। लगभग ढाई घंटे तक पूर्व आईआरएस आदर्श कुमार के आवास पर रुके। भोजन किया। मौसम खराब होने के कारण हेलिकॉप्टर शाम को नहीं उड़ सका तो अखिलेश सड़क मार्ग से कार से बहसूमा बाईपास होते हुए दिल्ली के लिए रवाना हुए। इससे पहले अखिलेश के साथ फोटो खिंचवाने के लिए कार्यकर्ताओं में धक्का मुक्की भी हुई। कई को सुरक्षा बलों ने हटाया।