फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश के करीबी अतुल प्रधान को मिला धमकी भरा पत्र, SSP से मिलने पहुंची उनकी पत्नी

Mon, 24 Apr 2017 12:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
एसएसपी से मिलने पहुंची सीमा प्रधान
विज्ञापन
सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बेहद करीबी अतुल प्रधान को रविवार को एक धमकी भरा पत्र मिला। अतुल प्रधान की पत्नी सीमा प्रधान ने इस बात की जानकारी एसएसपी को दी। इससे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। इससे पहले भी अतुल प्रधान को धमकी भरा पत्र मिला था जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी।  
विज्ञापन


वहीं अतुल प्रधान के सपोर्ट में पूर्व विधायक गुलाम मोहम्मद भी एसएसपी ऑफिस पहुंचे। इसके अलावा और भी कई सपा कार्यकर्ता एसएसपी दफ्तर पहुंचे। करीब एक सप्ताह पहले भी सपा नेता अतुल प्रधान को इस तरह का पत्र मिला था।
विज्ञापन

अतुल प्रधान को मिली थी जान से मारने की धमकी

पूर्व विधायक गुलाम मोहम्मद भी पहुंचे
गौरतलब है कि जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा प्रधान ने अविश्वास प्रस्ताव बैठक से पहले ही इस्तीफा दे दिया। सीमा प्रधान के खिलाफ जिस तरह दो दिन पूर्व 30 सदस्य लामबंद हुए थे, उसके बाद तय हो गया था वह अविश्वास बैठक में सामना करने के बजाए इस्तीफा ही देंगी। सीमा प्रधान ने इस्तीफा देने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही उनके खिलाफ न केवल षड्यंत्र रचे गये, बल्कि लगातार अपमानित भी किया गया। यही नहीं दो दिन पूर्व एक धमकी भरा पत्र उन्हें प्राप्त हुआ, जिसमें उनके पति को जान से मारने की धमकी दी गयी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें