मेरठ में अंतरराष्ट्रीय गो-तस्कर अकबर बंजारा की 26 करोड़ की संपत्ति चिह्नित करने के बाद पुलिस ने जब्तीकरण की संस्तुति की है। डीएम के हस्ताक्षर होते ही कार्यवाही शुरू हो जाएगी। पुलिस ने बताया कि लिसाड़ीगेट में उसकी अवैध बनीं दुकानों पर कार्रवाई हो चुकी हैं।
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण के मुताबिक, नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर सेक्टर-11 में अकबर बंजारा का आलीशान बंगला है। तीन मकान फलावदा कस्बे में हैं। 155 बीघा कृषि भूमि बहसूमा में, 20 बीघा जमीन महलका, 18 बीघा नारनौल, 20 बीघा मारवाड़ी व नौ बीघा फलावदा समेत कई जगह पर जमीन होना बताया गया।