फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरुषों में अजय और महिलाओं में डॉ. कामा ने जीता स्वर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
- आईएमए की ओर से आयोजित की गई बैडमिंटन प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। आईएमए हॉल में आईएमए बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें पुरुष और महिला दोनों वर्गों में मैच हुए, जिसमें डॉक्टरों ने एक से बढ़कर एक प्रदर्शन किया। पुरुष वर्ग एकल में डॉ. अजय और महिलाओं में डॉ. कामा गुप्ता ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

अंडर-60 आयु वर्ग में डॉ. अजय ने स्वर्ण, डॉ. वीके मलिक ने रजत पदक जीता। 50 से 60 वर्ष के बीच में डॉ. सत्यम खरे ने स्वर्ण, डॉ. आशु ने रजत पदक जीता। अंडर-50 वर्ग में डॉ. सौरभ ने स्वर्ण डॉ. भानु ने रजत पदक जीता। महिला वर्ग में डॉ. कामा गुप्ता ने स्वर्ण, डॉ. ललिता ने रजत पदक जीता। पुरुष जोड़ी में डॉ. अजय भटनागर और डॉ. वीके मलिक ने स्वर्ण पदक जीता। 50 वर्ष श्रेणी में डॉ. सौरभ अग्रवाल और डॉ. भानु प्रताप की जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीता। मिक्स डबल में डॉ. अमित और डॉ. कामा गुप्ता की जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीता। डॉ. रोहित और डॉ. ललिता की जोड़ी ने रजत पदक जीता। बैडमिंटन प्रतियोगिता में डॉक्टरों ने एक से बढ़कर एक प्रदर्शन किया। इस दौरान बच्चों ने भी प्रतियोगिता में हाथ आजमाया। प्रतियोगिता के सभी विजेताओं को अंत में सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें