फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण फिर बढ़ा: मेरठ का AQI 255 पर पहुंचा, सुबह स्मॉग की चादर, चार जिलों में हवा स्थिति खराब, ठंड बढ़ी

Wed, 25 Nov 2026 11:48 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

बुधवार सुबह मेरठ का AQI बढ़कर 255 पहुंच गया और शहर में स्मॉग की परत छाई रही। बागपत, गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर का AQI भी 200 के पार दर्ज हुआ। हवा की गति कम होने और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच सुबह-शाम ठंड और स्मॉग का असर बढ़ रहा है।
विज्ञापन
मेरठ में प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कई दिनों के उतार-चढ़ाव के बाद मेरठ की हवा एक बार फिर खराब हो गई है। बुधवार सुबह दिन निकलते ही वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) बढ़कर 255 पर पहुंच गया। सुबह वातावरण में स्मॉग छाने से प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ा। मेरठ के साथ बागपत, गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर की हवा भी खराब श्रेणी में दर्ज की गई।

विज्ञापन


हवा थमी तो बढ़ा प्रदूषण, सुबह स्मॉग की परत
सुबह के समय वातावरण में धुंध और धुएं की परत दिखाई दी। स्मॉग का असर सुबह और शाम के समय अधिक महसूस किया जा रहा है। मौसम में बदलाव और हवा की गति कम होने से प्रदूषक तत्व वातावरण में जमा होने लगते हैं, जिससे वायु गुणवत्ता प्रभावित होती है। इसी बीच कई दिनों बाद मेरठ का AQI फिर 250 के पार पहुंच गया।

यह भी पढ़ें: उजैद से पूछताछ में खुलासा: पहले दोस्ती और मदद का भरोसा, फिर विचारधारा बदलवाता, हैंडलर के निशाने पर ऐसे युवा

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

चार जिलों का AQI 200 के पार
बुधवार सुबह मेरठ का AQI 255 दर्ज किया गया। आसपास के जिलों में भी हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में रही। बागपत का AQI 220, गाजियाबाद का 244 और मुजफ्फरनगर का 223 दर्ज किया गया। इन चारों जिलों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 200 के पार रहा।

हवा की रफ्तार और मौसम पर निर्भर करेगी राहत
विशेषज्ञों के अनुसार, हवा की गति कम रहने पर प्रदूषण का स्तर और बढ़ सकता है। ठंड बढ़ने के साथ सुबह और शाम के समय वातावरण में नमी तथा धुंध की स्थिति प्रदूषक तत्वों को जमीन के नजदीक रोकने में मदद करती है। ऐसे में आने वाले दिनों में हवा की गुणवत्ता मौसम की परिस्थितियों पर निर्भर करेगी।

रात के तापमान में उतार-चढ़ाव, ठंड का असर बढ़ा
रात के तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव के बीच ठंड का असर भी बढ़ रहा है। सुबह और रात के समय ठंड महसूस हो रही है, जबकि दिन में धूप निकलने से कुछ राहत मिल रही है। मौसम में बदलाव के साथ फिलहाल प्रदूषण से राहत मिलती नहीं दिख रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें