सीएचएसी पर भी की जाएगी शुरुआत
इस सुविधा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी शुरू करने की तैयारी है। इसके शुरू हो जाने के बाद ऐसे दूर दराज के स्थानों पर भी विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श मिल सकेगा, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता कम रहती है।
बांटी गईं तीन कैटेगिरी
टेली मेडिसिन के तहत मेडिकल में तीन कैटेगिरी बांटी गई हैं। ये कैटेगिरी टेली कंसल्टेशन, लेक्चर थियेटर और टेली लाइब्रेरी हैं। टेली कंसल्टेशन में चिकित्सा को लेकर सलाह-मशवरा, लेक्चर थियेटर में प्रोफेसरों के लाइव लेक्चर और टेली लाइब्रेरी में ई-लाइब्रेरी की किताबों के बारे में जानकारी दी जाती है।
- डॉ. सुभाष, नोडल अधिकारी, टेली मेडिसिन, मेडिकल कॉलेज
प्रभावी है टेली मेडिसिन
स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में टेली मेडिसिन का दायरा कई नई संभावनाओं से भरा हुआ है। यह दवा और अत्याधुनिक संचार तकनीक का एक अनूठा सहयोग है। इसके जरिए सैकड़ों किलोमीटर दूर से ही मरीजों की निगरानी की जा सकती है। मेडिकल कॉलेज में इससे काफी फायदा होगा।
- डॉ. आरसी गुप्ता, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/