सरधना। पाल युवा संगठन द्वारा रानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर धूमधाम से यात्रा निकाली गई। आयो
सरधना। नगर में पाल युवा संगठन द्वारा अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर धूमधाम से यात्रा निकाली गई। यात्रा मोहल्ला घोसियान से शुरू होकर पूरे नगर में भ्रमण करती हुई चर्च के पास समाप्त हुई। यात्रा का शुभारंभ पूर्व भाजपा विधायक संगीत सोम ने किया।
यात्रा में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश पाल, पाल युवा संगठन के अध्यक्ष संजय पाल रहे। यात्रा से पहले संगीत सोम ने कहा कि अहिल्याबाई ने अपने राज्य में कुशल और न्यायप्रिय शासन स्थापित किया। उन्होंने किसानों की स्थिति सुधारने के लिए करों में छूट दी।
यात्रा मोहल्ला घोसियान से शुरू होकर कालंद चुंगी, गंज बाजार, सरधना-बिनौली रोड, मेरठ रोड कस्बा चौकी व थाना के सामने होते हुए मोहल्ला घोसियान में चर्च के पास ही संपन्न हुई। यात्रा में अहिल्याबाई होल्कर से जुड़ी विभिन्न झांकी, बैंड व डीजे शामिल रहे। समापन समारोह पर सरधना विधायक अतुल प्रधान भी पहुंचे। उन्होंने बताया कि माता अहिल्याबाई ने जो समाज को दिया है, उसको ग्रहण कर सामान व्यवहार करना चाहिए। उन्होंने भाईचारे से रहने की अपील की। इस दौरान सभासद राहुल पाल, शानू जैन, प्रमोद, देवेंद्र, श्रीपाल, सहदेव, मोहित, सचिन, प्रवीन, भंवर सिंह, तेजपाल, मंगतपाल मौजूद रहे।