फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कृषि विभाग के अधिकारियों ने की छापामारी, छह उर्वरकों के नमूने लिए

Wed, 07 Aug 2024 03:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कृषकों को गुणवत्तायुक्त उर्वरक की उपलब्धता तथा निर्धारित दर पर ब्रिकी सुनिश्चित करने के लिए दूसरे दिन भी कृषि विभाग के अधिकारियों ने जिलेभर में अभियान चलाया। जिसके तहत दुकानों से छह उर्वरकों के नमूने लिए गए।
विज्ञापन

तहसील कैराना में टीम के साथ उप जिलाधिकारी कैराना व जिला कृषि अधिकारी प्रदीप कुमार यादव द्वारा छापेमारी की गई। कांधला से दो, गंगेरु से एक नमूना लिया गया। इसके अलावा शामली से तीन नमूने लिए गए। छापामारी के दौरान विक्रेताओं को रिकाॅर्ड पूरी तरह से दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। गंगेरु में एक दुकान बंद मिलने पर नोटिस जारी किया गया। नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें