फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिकों ने गन्ना फसल का निरीक्षण किया

विज्ञापन
नंगलामल चीनी मिल के अ​धिकारी व  जिले के गन्ना अ​धिकारी क्षेत्र के गांव जिसोरी मे गन्ना निरीक्षण
विज्ञापन
माछरा। नंगलामल शुगर मिल क्षेत्र में मिल अधिकारियों व गन्ना विभाग के अधिकारियों ने क्षेत्र गांवों का दौरा कर लाल सड़न रोग से प्रभावित गन्ने की फसल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उप गन्ना आयुक्त मेरठ राजीव राय, जिला गन्ना अधिकारी ब्रजेश पटेल, वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, प्रजनन डाॅ. ओंकार सिंह जोषिया, पादप रोग विषेषज्ञ डाॅ. सुरेंद्र प्रताप सिंह, वरिष्ठ कीट वैज्ञानिक शोध केंद्र मुज्जफरनगर डाॅ. अजय कुमार सिंह एवं ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक इंद्रजीत यादव द्वारा संयुक्त रूप से नंगलामल चीनी मिल के ग्राम कायस्थ बड्ढा, पचगांव, नंगलामल, रछौती, मुंडाली, जसौरी, समयपुर आदि गांवों में लाल सड़न रोग से प्रभावित खेतों का निरीक्षण किया। चिह्नित खेतों को लाल रंग की पट्टी से टैग कराया। क्षेत्र भ्रमण के दौरान चीनी मिल के अभिषेक श्रीवास्ताव, महाप्रबन्धक (गन्ना), विवेक कुमार, उप महाप्रबन्धक (गन्ना) सहित क्षेत्रिय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें