फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने नियमित टीकाकरण पर जोर दिया

विज्ञापन
मवाना- तहसील टास्क फोर्स की बैठक लेते उप जिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह व मौजूद वि​भिन्न विभागों क
विज्ञापन
मवाना। तहसील सभागार में बुधवार को उप जिलाधिकारी संतोष कुमार के नेतृत्व में तहसील टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई और संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय नियमित टीकाकारण कार्यक्रम के अंतर्गत 0-2 वर्ष, 5 वर्ष, 10 वर्ष, 16 वर्ष पर बच्चों का बुद्धवार और शनिवार को टीकाकरण किया जाता है, जिसमें फलावदा, अकबरपुर सादात, बडागांव, मवाना खुर्द, नागौरी तखावली, अरसा में शिविर का आयोजन किया जाता है। यहां 235 वेब परिवार हैं। ब्लॉकों में विशेष टीडी अभियान आदर्श कन्या इंटर काॅलेज भैसा, जैतुअल मदरसा भैंसा, देहली पब्लिक स्कूल तिगरी में चलाया जाएगा। इसमें छूटे बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायतों में 70 वर्ष से अधिक आयु वाले व्यक्तियों के आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाए जा रहे हैं। अब केवल 70 वर्ष से अधिक आयु के वह व्यक्ति शेष बचे हैं, जिनके फिंगर प्रिंट नहीं आ रहे।
मवाना खुर्द, बिसौला, बडागांव, बातनौर, तखावाली, अकबरपुर सादात में दाई द्वारा घर पर प्रसव कराए जा रहे हैं, जिसमें ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव, लेखपाल के सहयोग की आवश्यकता है। ताकि प्रसव पीड़िता को सीएचसी लाकर बेहतर उपचार दिलाया जा सके। बताया कि शिक्षा विभाग, नगर संचार राजस्व विभाग, पंचायती राज विभाग, खाद्य विभाग, बाल विकास विभाग से अपील की गई कि वह अधीनस्थ को टीकाकरण में सहयोग, मासिक बैठक में प्रतिभाग करने के लिए पत्र जारी करे। बैठक में सामुदायिक केंद्र प्रभारी डॉ. अरुण कुमार, देवेंद्र कुमार, दीपक, धीर सिंह, विपुल अग्रवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें