फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के भाषण में छाया रहा कृषि कानून

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के भाषण में छाया रहा कृषि कानून
विज्ञापन

मेरठ। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आयोजित सुशासन दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री के वर्चुअल संवाद में कृषि कानून छाए रहे। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि नए कानूनों से उनकी जमीन कहीं नहीं जाने वाली है। बल्कि उन्हें ज्यादा लाभ होगा। न्यूनतम समर्थन मूल्य पहले की तरह जारी रहेगा। उन्होंने किसानों से विपक्ष के बहकावे में नहीं आने का आह्वान किया।
दिल्ली रोड स्थित संयुक्त कृषि निदेशक कार्यालय में आयोजित किसान मेला और गोष्ठी में सूचना विभाग ने एलईडी का इंतजाम किया। यहां पहुंचे किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरा संबोधन सुना। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार तो यूरिया की कालाबाजारी तक नहीं रोक पाई थी। अब किसान हितैषी बनकर किसानों को भ्रमित कर रही है। पश्चिमी यूपी के किसानों को प्रधानमंत्री पर पूरा भरोसा है। सरकार ने किसानों की सभी मांगों को आज तक पूरा किया है। स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के तहत एमएसपी घोषित हो रही है। पहले की सरकारों के मुकाबले तीन से चार गुणा फसलों की खरीद की जा रही है।
विज्ञापन

मेरठ दक्षिण विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर ने कहा कि जिन्होंने कभी किसानों की चिंता नहीं की वे आज किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर चला रहे हैं। किसानों को ऐसे लोगों से सतर्क रहने की जरूरत है। भाजपा के महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल ने भी विचार रखे। इसके पूर्व सांसद ने किसान मेले का उद्घाटन किया। इस मौके पर उप निदेशक कृषि ब्रजेश चंद्र, जिला कृषि रक्षा अधिकारी प्रमोद सिरोही, जिला गन्ना अधिकारी डॉ. दुष्यंत तोमर, अनिल काजला आदि मौजूद रहे।
किसानों को बताए कृषि कानून के लाभ
मेरठ। सुशासन दिवस पर जिला सहकारी बैंक की 48 शाखाओं और कृषक सहकारी समितियों पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य कार्यक्रम जिला सहकारी बैंक कचहरी पुल पर हुआ। इस दौरान किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को सुना। प्रधानमंत्री ने गुजरात, महाराष्ट्र, पंजाब और यूपी के किसानों से बातचीत कर उन्हें कृषि कानून के लाभ बताए। इस दौरान मुख्य अतिथि उप्र उपभोक्ता सहकारी संघ के चेयरमैन संजीव सिक्का, भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेई, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष मनिंदर पाल सिंह ने संबोधित किया।
जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष मनिंदर पाल सिंह ने बीते दो सालों में बैंक का लाभ बढ़कर 33.39 करोड़ हो गया है। बैंक द्वारा 120 पैक्स एवं तेहरान तेरह केन यूनियन के माध्यम से लक्ष्य का 96.10 प्रतिशत फसली ऋण किसानों को बांटा। दो साल में बैंक की निजी पूंजी में 60.77 करोड़ की वृद्धि हुई है। बैंक का एनपीए भी घटकर 8.06 करोड़ हो गया है। बैंक ने जनपद के गन्ना किसानों को पैक्स के माध्यम से अतिरिक्त वित्त पोषण किए जाने संबंधी योजना भी शुरू की है। इसके लिए 200 करोड़ का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बैंक ग्राहकों को रुपे डेबिट कार्ड बांट रहा है।
विज्ञापन

कार्ड धारक को 200000 तक मुफ्त बीमा भी दिया जा रहा है। बैंक किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से तीन प्रतिशत ब्याज दर पर फसली ऋण की सुविधा दे रहा है। कार्यक्रम में पूर्व मेयर सुशील गुर्जर, पूर्व कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष सुनील वाधवा, पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा अरुण वशिष्ठ, विवेक रस्तोगी, समीर चौहान, ठाकुर ओपी सिंह, अंकित चौधरी, गजेंद्र सिंह, अंकुर कुशवाहा, केबी तेवतिया, डॉ. ओपी तोमर, सुधीर पवार, एनके सिंह, हरेंद्र सिंह, रवि कुमार, विवेक भार्गव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें