श्री अग्रसेन सेवा ट्रस्ट द्वारा स्वतंत्रता दिवस एवं हरियाली तीज महोत्सव आयोजित किया गया
अग्रसेन सेवा ट्रस्ट ने जरूरतमंद महिलाओं को बांटी साड़ी
मेरठ। श्री अग्रसेन सेवा ट्रस्ट ने बृहस्पतिवार को स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज महोत्सव के अवसर पर 501 जरूरतमंद माताओं और बहनों को साड़ी भेंट की। कार्यक्रम एसजीएम गार्डन, लालकुर्ती में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम स्थल को तिरंगा थीम पर आकर्षक रूप से सजाया गया। संयुक्त व्यापार संघ के उपाध्यक्ष नीरज मित्तल मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मित्तल ने कहा कि ट्रस्ट के सेवा कार्य समाज में एकता और भाईचारे का संदेश देते हैं। मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं। उन्होंने ट्रस्ट के प्रयासों को देशभक्ति और सामाजिक भावनाओं से जुड़ा बताया। गोयल ने ट्रस्ट की प्रस्तावित अस्पताल और वृद्धाश्रम जैसी परियोजनाओं की सराहना की। ट्रस्ट के महामंत्री गिरीश कुमार बंसल ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य जरूरतमंद महिलाओं को सहयोग और सम्मान देना है।संस्थान ने प्रेरणादायी व्याख्यान भी दिए गए।