फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा से सहारनपुर तक शुरू होगी वोल्वो बस सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा से सहारनपुर तक शुरू होगी वोल्वो बस सेवा
विज्ञापन

मेरठ। आगरा डिपो ने आगरा से वाया मेरठ होते हुए सहारनपुर तक वोल्वो बस सेवा शुरू करने की तैयारी कर ली है। आगरा डिपो के आरएम ने बस सेवा की समय सारिणी जारी कर दी है। सेवा के शुरू होने से यात्रियों को वातानुकूलित और आरामदायक सफर का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

आगरा डिपो के आरएम मनोज पुंडीर ने बताया कि वोल्वो बस आईएसबीटी आगरा से सुबह 10 बजे चलेगी, दो बजकर 49 मिनट पर मेरठ पहुंचेगी और यहां से दो बजकर 54 मिनट पर सहारनपुर के लिए रवाना हो जाएगी। शाम पांच बजकर 50 मिनट पर बस सहारनपुर पहुंचेगी। वापसी में यह बस सहारनपुर से अगले दिन सुबह छह बजकर 30 मिनट पर चलेगी, सुबह नौ बजकर 11 मिनट पर मेरठ पहुंचेगी और यहां से पांच मिनट बाद यानि नौ बजकर 16 मिनट पर आगरा के लिए प्रस्थान कर जाएगी। आरएम आगरा ने बस की समय सारिणी जारी करते हुए मेरठ, अलीगढ़, गाजियाबाद और सहारनपुर के आरएम से इसमें सुझाव मांगे हैं। उनका कहना है कि किसी तरह की दिक्कत होने पर इसमें फेरबदल करने के लिए ही सुझाव मांगे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें