मेजर जनरल तिवारी युवाओं का हौसला बढ़ाते हुए
- फोटो : अमर उजाला
आज हापुड़ के आठ हजार युवाओं ने लगाई दौड़
आज भर्ती में हापुड़, धौलाना और गढ़मुक्तेश्वरतीनों तहसीलों के 8200 युवा शारीरिक भर्ती परीक्षा में शामिल होने पहुंचे। चौधरी चरण सिंह स्पोट्र्स स्टेडियम में हापुड़, धौलाना और गढ़ मुक्तेश्वर तहसील के युवाओं को मंगलवार रात करीब 12 बजे से प्रवेश दिया गया। दौड़ सुबह करीब पांच से 11 बजे तक हुई। अभ्यर्थियों ने 1.6 किमी की दौड़, बीम, दौड़ के बाद नौ फीट की छलांग और जिग-जैग संतुलन की परीक्षा में भाग लिया।
इन पदों पर भर्ती किए जा रहे अग्निवीर
भर्ती रैली में अग्निवीर सामान्य ड्यूटी, टेक्नीकल, क्लर्क, स्टोर कीपर टेक्नीकल, ट्रेडसमैन दसवीं और आठवीं पास के लिए भर्ती की जा रही है। जिन अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है, उन्हें ही भर्ती में शामिल किया जा रहा है।
गुरुवार को छह तहसील के युवा दौड़ में होंगे शामिल
वहीं भर्ती के तीसरे दिन गुरुवार को छह तहसील के युवा भर्ती में पहुंचेंगे। इनमें रामपुर, टांडा, मिलक, बिलासपुर, शाहबाद और स्वार के युवाओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है। रात एक बजे से इन्हें प्रवेश मिलना शुरू हो जाएगा और गुरुवार को इन अभ्यर्थियों की दौड़ होगी ।