फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों की GST चोरी का मामला: अहमद काजमी के संपर्कों की जांच में जुटीं एजेंसियां, जल्द होगा बड़ा खुलासा

Fri, 22 Dec 2023 04:06 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : माफिया रहे अतीक अहमद के साथ कमर काजमी के संबंधों का खुलासा होने पर जांच एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं।
विज्ञापन
अहमद काजमी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्जी ईवे बिल के जरिये करोड़ों की जीएसटी चोरी के आरोप में गिरफ्तार होटल ब्रॉडवे इन के मालिक कमर अहमद काजमी के मामले में जांच एजेंसियां और जानकारी जुटा रही हैं।

विज्ञापन


इस बात की जांच की जा रही है कि काजमी ने फर्जी ईवे बिल के जरिये कितने करोड़ रुपये की जीएसटी की चोरी की है। साथ ही यह भी पता किया जा रहा है कि कहां-कहां उसके संपर्क रहे हैं। माफिया रहे अतीक अहमद के साथ काजमी के संबंधों का खुलासा होने पर कुछ और एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं।

यह भी पढ़ें: मोहब्बत में खूनी बना प्रेमी: सोनी हत्याकांड की ऐसी कहानी, हिल गया हर किसी का दिमाग, शादी के 20 दिन बाद मर्डर

विज्ञापन
विज्ञापन

माना जा रहा है कि जिस तरीके से काजमी के खिलाफ जीएसटी चोरी का यह बड़ा मामला सामने आया है। इसकी गहनता से जांच-पड़ताल करने पर और भी बहुत सारी जानकारियां मिल सकती हैं। इसको लेकर पुलिस और तमाम जांच एजेंसियां जुट गई हैं। मसलन, पता किया जा रहा है कि गिरफ्तार किए जा चुके काजमी के अब तक कहां-कहां संपर्क रहे हैं। किन-किन लोगों से दूसरे देशों में उसका संपर्क रहा, दूसरे देशों से आई फंडिंग का कोई गैरकानूनी या देशविरोधी कनेक्शन तो नहीं है। इन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: UP: ऑस्ट्रेलिया से पत्नी को ढूंढते हुए मेरठ पहुंचा युवक, सच्चाई मालूम पड़ी तो पकड़ा माथा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें