फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बेटियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर हुई सरकार, एंटी रोमियो स्कवायड फिर होगा गठन

Sat, 28 Sep 2019 01:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
again contituted anti romio squad
विज्ञापन
अपराध में लगातार बढ़ोतरी, ऑनलाइन शिकायतों और मुकदमों का रिकार्ड देखने के बाद योगी सरकार फिर से बेटियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर हो गई है। इसके चलते सभी जिलों में एंटी रोमियो स्क्वॉयड का दोबारा गठन करने के लिए थानों से पुलिस रिकार्ड मांगा गया है। इसकी मानीटरिंग आईजी मेरठ रेंज कर रहे हैं।
विज्ञापन


बहू बेटियों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार ने एंटी रोमियो स्क्वॉयड का गठन किया था। थाने स्तर पर टीम बनकर शोहदों पर शिकंजा कस गया था। कुछ दिन अभियान चला और फिर एंटी रोमियो स्क्वॉयड गायब हो गया। इसके बाद शोहदे फिर सड़क पर आए। छेड़खानी की घटना बढ़ने लगीं। औसतन तीन-चार मुकदमे मेरठ जिले में रोज दर्ज हो रहे हैं।
विज्ञापन

एडीजी जोन प्रशांत कुमार और आईजी आलोक सिंह की मीटिंग में इसको लेकर पुलिस अधिकारियों से विमर्श किया गया। आईजी रेंज ने एंटी रोमियो स्क्वॉयड का पुनर्गठन किया। फिर से थाने स्तर पर शोहदों पर शिकंजा कसने का प्लान तैयार किया जा रहा है। शुक्रवार को इसको लेकर आईजी ने रेंज के जिले मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, नोएडा, हापुड़ और बुलंदशहर के कप्तानों से पूर्व में एंटी रोमियो स्क्वॉयड की जानकारी मांगी।

बेटियों की सुरक्षा करना पुलिस की प्राथमिकता है। इसको देखते हुए फिर से एंटी रोमियो का गठन किया गया है। महिला अपराध के प्रति योगी सरकार गंभीर है। स्कूलों में भी बेटियों को जागरूक के लिए अभियान चलाया गया। -आलोक सिंह, आईजी रेंज मेरठ

कई मुकदमे फर्जी हैं। पीड़ित युवतियां रंजिशन मुकदमा दर्ज करना बता रही हैं। इसकी पुलिस मॉनीटरिंग कर रही है। फर्जी मुकदमा दर्ज करने वालों पर केस दर्ज होगा। जो युवतियां शोहदों के डर से घर से नहीं निकल रही हैं, वह मेरे सीयूजी नंबर पर सीधे कॉल करें। शोहदों पर मजबूत कार्रवाई होगी। -अजय साहनी, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें