फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सहेली से मिलने ससुराल पहुंची युवती को खंभे से बांधकर पीटा, माजरा जानकर हर कोई रह गया हैरान

Sat, 28 Sep 2019 01:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
युवती को खंभे से बांधकर रखा गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ के लिसाडी गेट क्षेत्र के एक गांव में सहेली की ससुराल में पहुंचकर हंगामा करने वाली युवती को सहेली के ससुराल वालों ने खंभे से बांधकर पीटा। युवती का कहना है कि पुलिस ने भी उसे डरा धमकाकर फैसला करने पर मजबूर किया। वीडियो वायरल होने के बाद सीओ ने जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, लिसाड़ीगेट क्षेत्र की दो युवतियां एक साथ घर से चली गईं। परिजनों को पता चला कि दोनों साथ रहने की जिद पर अड़ी हैं। दोनों ने परिजनों को बताया कि उन्होंने शादी कर ली है। इसके बाद लिसाड़ीगेट क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की एक माह पहले शादी कर दी गई।

विज्ञापन

सोमवार को युवती ने सहेली के ससुराल पहुंचकर उससे मिलने की जिद करते हुए हंगामा किया। सहेली के ससुरालियों ने युवती को खंभे से बांधकर पीटा। बाद में थाने में दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। मंगलवार को युवती दोबारा थाने पहुंच गई और सहेली के ससुरालियों के खिलाफ तहरीर देकर पीटने का आरोप लगाया।
 
युवती का कहना है कि पुलिस ने न तो उसका मेडिकल कराया और न ही उसकी ओर से मुकदमा दर्ज किया। उसे हवालात में डालकर समझौता करा दिया। युवती की पिटाई की वीडियो वायरल होने पर सीओ दिनेश श्ुाक्ला ने लिसाड़ीगेट इंस्पेक्टर को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें