फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: धूमधाम से निकाली मां भगवती की भव्य शोभायात्रा

विज्ञापन
यात्रा का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि। (बहसूमा)
विज्ञापन
बहसूमा। कस्बे में रामनवमी के पावन पर्व पर हर वर्ष की भांति बुधवार को मां भगवती की 51वीं शोभायात्रा बैंडबाजों के साथ बड़ी धूमधाम के साथ निकाली गई।
विज्ञापन

यात्रा का शुभारंभ रेशु एडवरटाइजिंग कंपनी के संस्थापक सत्यप्रकाश रेशु व जय किशन गोयल ने फीता काटकर किया। मां भगवती के चरणों में बैठने के लिए मुख्य यजमान की बोली पंकज गर्ग निवासी बहसूमा ने 76101 एवं सारथी की बोली अनुज गर्ग ने 36101 में लगाकर अपने नाम कर मां के चरणों मे बैठने का सौभाग्य प्राप्त किया। मां भगवती की शोभायात्रा श्री शिव दुर्गा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर कस्बे के मुख्य बाजार, मोहल्ला मंगल बाजार, मोहल्ला जुमेरात, मोहल्ला चोकट्टा, मोहल्ला छिपी वाला से होते हुए वापस मंदिर परिसर में संपन्न हुई। मां भगवती की यात्रा का भक्तों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा एवं नृत्य कर स्वागत किया। मां भगवती के रथ को भक्त पैदल खींचकर नृत्य करते हुए एवं जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते गए। इस मौके पर समिति अध्यक्ष रविंद्र नागर, लोकेश सिंघल, विपिन माहेश्वरी, अमरीश गोयल, राम अवतार शर्मा, रविशंकर कौशिक, शिवम माहेश्वरी,भूषण शर्मा, राम बहादुर, सौरभ शर्मा, अभिषेक गौड़, स्पर्श सिंघल, चिंटू सिंघल, सचिन प्रजापति, अजय पाल राठी, प्रेमचंद धीमान आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें