दौराला - रिहर्सल शुरू करने से पहले पूजा अर्चना करते रामलीला कमेटी के पदाधिकारी। स्रोत : स्वयं
दौराला। रेलवे स्टेशन स्थित शिव मंदिर के रामलीला में इस बार 72वें मंचन का राम लखन रंगमंच कमेटी मटौर दौराला के तत्वावधान में 18 सितंबर से तीन अक्तूबर आयोजन होगा। मंगलवार को मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना संपन्न होने के बाद स्थानीय कलाकारों ने रिहर्सल शुरू कर दिया।
पंडित विवेक शर्मा ने पूजा अर्चना संपन्न कराई। रामलीला कमेटी के संयोजक पुरुषोत्तम उपाध्याय, अध्यक्ष वीरेंद्र उर्फ कल्लू ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष रजनीश चौहान, वीरेंद्र ठेकेदार आदि ने बताया कि मंचन स्थानीय कलाकारों द्वारा किया जाएगा, जिसके लिए कलाकार डायरेक्टर मुकेश गुप्ता, अंकुर चौहान, विनीत शर्मा, संजीव उपाध्याय उर्फ माटू ने रिहर्सल शुरू किया। महामंत्री हरपाल चौहान ने बताया कि रामलीला में सभी किरदार इस बार अलग ही साज सज्जा में नजर आएंगे। इस दौरान रजनीश चौहान, कोषाध्यक्ष दीपक चौहान,सुरेंद्र सिंह, ओमपाल सिंह, विकास, अतुल, सागर, अंकित, प्रदीप, बालेंद्र, कृष्णपाल, शिवम, विपिन, मोहन, अमित, ललित, ज्योति आदि मौजूद रहे।