फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी के दौरे के बाद हंगामा, बसपाईयों ने लगाए योगी मुर्दाबाद के नारे, फाड़े भाजपा के पोस्टर

Tue, 09 May 2017 11:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
हंगामा करते लाेग
विज्ञापन
मेरठ में सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण न किए जाने से नाराज शेरगढ़ी के लोगों ने आपा खो दिया। जहां सीएम के पोस्टर पर पथर बरसाए, पोस्टर फोड़े वहीं पोस्टरों के पुतले जला डाले। इतना ही नहीं उपद्रवियों ने आई ब्लॉक पार्क के सामने हाइवे पर योगी मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए जाम लगा दिया। वाहनों के शीशे तोड़ डाले, वाहनों में सवार लोगों के साथ अभद्रता की। साथ ही देशी शराब के ठेके का ताला तोड़कर शराब लूट ली। शराब के ठेके, पेट्रोल पंप और गैस सिलेंडरों से भरी गाड़ी में आग लगाने का प्रयास किया। लगभग 20 मिनट तक चले तांडव के दौरान शेरगढ़ी में 100 से भी अधिक पुलिस वाले तैनात रहे, साथ ही मार्ग से भी कई पुलिस अधिकारियों की गाड़ी गुजरी। लेकिन किसी ने भी उपद्रवियों को रोकने का प्रयास तक नहीं किया। पूरी तरह पुलिस मूकदर्शक बनी रही। शहर आग के हवाले होने से बाल बाल बच गया। 
विज्ञापन


शेरगढ़ी मे मुख्य मार्ग किनारे अंबेडकर पार्क है। पार्क में अंबेडकर प्रतिमा भी लगी है। सीएम योगी आदित्यनाथ शेरगढ़ी मलिन बस्ती का निरीक्षण करने पहुंचे थे। सीएम को कमिश्नर, डीएम या सांसद और विधायक किसी ने डा. अंबेडकर पार्क में प्रतिमा पर माल्यार्पण के लिए सलाह नहीं दी। जिसके कारण सीएम निरीक्षण सीएम का काफिला मेडिकल कालेज चला गया। सीएम के शेरगढ़ी से निकलते ही दलित समाज के पुरुष और महिलाएं उग्र हो गई। जहां युवाओं ने सीएम के होर्डिंग फाड़ने शुरू कर दिए। वहीं सीएम के होर्डिंग की होली जलायी। थोड़ी ही देर में शेरगढ़ी की भीड़ आई ब्लॉक पार्क शास्त्रीनगर के सामने सड़क पर उतर आयी। सीएम मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पोस्टर फाड़ने और जलाने शुरू कर दिए। भीड़ ने कई वाहनों में भी तोड़फोड़ की। जाम में फंसे लोगों के साथ भी अभद्रता की गई। भीड़ ने पेट्रोल पंप के बराबर में देशी शराब के ठेके पर धावा बोल दिया। ठेके का ताला तोड़कर 400 पेटी शराब लूट ली गई। उपद्रवियों ने शराब की बोतल हवा में उछाली। पथराव भी किया। इस दौरान कुछ युवकों ने पेट्रोल पंप, शराब का ठेका और जाम में फंसी गैस सिलेंडरों से भरी गाड़ी को भी आग लगाने का प्रयास किया। लेकिन कुछ समझदार लोगों ने भीड़ को समझा बुझाकर शांत किया। लगभग 20 मिनट तक यह तांडव चलता रहा। इस दौरान पुलिस पूरी तरह मूकदर्शक बनी रही। 
विज्ञापन

उपद्रव के दौरान शेर गढ़ी में जमी थी पुलिस

भाजपा के पोस्टर फूंके
जिस समय शेरगढ़ी के लोग शास्त्रीनगर हाईवे पर सीएम के पोस्टरों को आग के हवाले, वाहनों में तोड़फोड और शराब के ठेके को लूट रहे थे उस समय 100 से अधिक पुलिस वाले और कई पुलिस अधिकारी शेरगढ़ी में ही जमे थे। इतना ही नहीं उपद्रव के दौरान पुलिस के कई आला अधिकारियों की गाड़ी भी हाईवे से गुजरी। लेकिन किसी ने भी मौके पर रुकने या पहुंचने की पहल नहीं की। जबकि उपद्रव के दौरान बाजार में दुकानों के शटर गिरने शुरू हो गए। पुलिस की लापरवाही के कारण उपद्रव हुआ। 20 मिनट बाद आठ-दस पुलिस वाले पहुंचे, उन्होंने भीड़ पर लाठीचार्ज किया। उसके बाद भीड़ मौके से भागी। 
 
आग बुझाने वाले यंत्र लिए खड़े रहे पंप कर्मी 
शराब का ठेका लूटे जाने और सीएम के पोस्टरों को आग लगाए जाने के दौरान भीड़ ने दुकानों, पेट्रोल पंप और गाड़ियों में आग लगाने के लिए शोर मचाना शुरू कर दिया। इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर जमे सभी कर्मचारियों ने पंप बंद करके आग बुझाने के यंत्र उठा लिए। साथ ही पूरी मुस्तैदी के साथ पंप पर जमे रहे। 

पंप में आग लगती तो होता बड़ा हादसा 
जिस प्रकार से पेट्रोल पंप के सामने उपद्रवी सीएम के पोस्टर आग के हवाले कर रहे थे। बार बार शराब के ठेके और अन्य प्रतिष्ठानों में भी आग लगाने के लिए शोर मचा रहे थे। अगर भीड़ शराब के ठेके में भी आग लगा देती तो यह आग पेट्रोल पंप तक पहुंचनी तय थी। क्योंकि दोनों एक ही दीवार से सटे हैँ। माना जा रहा है कि अगर पेट्रोल पंप आग के हवाले हो जाता तो एक बड़े इलाके में आग लगती और बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें