फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हस्तिनापुर क्षेत्र में होगा सात सड़कों का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ/मवाना। हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र में धर्मार्थ मार्गों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में सात सड़कों के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण का कार्य होगा। प्रदेश के जलशक्ति राज्यमंत्री व हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक ने इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रस्ताव बनाकर भेजा था।
विज्ञापन

इनमें 43.26 लाख रुपये की लागत से 700 मीटर लंबा हस्तिनापुर चौराहे से पांडेश्वर शिव मंदिर मार्ग, 93.36 लाख रुपये की लागत से 1.8 किलोमीटर लंबे मेरठ-पौड़ी मार्ग से हस्तिनापुर मार्ग से जंबूदीप मार्ग का निर्माण, 1095.91 लाख रुपये की लागत से 6.735 किलोमीटर लंबे हस्तिनापुर मार्ग से सैफपुर कर्मचंदपुर होते हुए नगला चांद मखदूमपुर मार्ग का चौड़ीकरण होगा। इसके साथ ही 193.91 लाख रुपये की लागत से 1.4 किलोमीटर लंबे लतीफपुर से किशनपुर गुरुद्वारा मार्ग, 82.68 लाख रुपये की लागत से 1.2 किलोमीटर लंबे अकबरपुर गढ़ी से आशादेवी मंदिर तक मार्ग का निर्माण होगा। 116.60 लाख रुपये की लागत से 1.1 किलोमीटर लंबे तिगरी से पुराना शिव मंदिर मार्ग, 472.97 लाख रुपये की लागत से 4.5 किलोमीटर लंबे फिटकरी मार्ग से कंठी माता मंदिर तक मार्ग का निर्माण किया जाएगा। 161.62 लाख रुपये की लागत से 1.3 किलोमीटर लंबे मवाना-हस्तिनापुर से मनोहरपुर मार्ग का निर्माण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें