फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण रुकवाने के बाद ठेकेदार ने रातोंरात बना दी पुलिया

Sat, 12 Jul 2025 12:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
नजीबाबाद- शिकायत के बाद ठेकेदार द्वारा चौहड़खाता में रातोंरात बनाई गई पुलिया।
विज्ञापन
नजीबाबाद। चौहड़खाता में पुलिया निर्माण में घटिया निर्माण सामग्री लगाने के विरोध में निर्माण कार्य रोकने के बावजूद ठेकेदार ने रातोंरात पुलिया का स्लैब डाल दिया। ब्लॉक प्रमुख और ने लोक निर्माण विभाग से जांच के बिना ठेकेदार द्वारा पुलिया का स्लैब रात में डालने के मामले में कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह, मो. अमिखानपुर के प्रधान सतविंदर सिंह पोप के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने बृहस्पतिवार को चौहड़खाता क्षेत्र की पुलिया निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का विरोध निर्माण कार्य रुकवा दिया था। ठेकेदार द्वारा कुछ ही घंटों बाद निर्माणाधीन पुलिया का स्लैब रात में ही डाल लिया। ग्राम प्रधान और ब्लॉक प्रमुख ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों पर ठेकेदार से मिलीभगत होने का आरोप लगाया। लोनिवि एक्सईएन शैलेंद्र सारस्वत ने एई से मामले की जांच कराने, निर्माण सामग्री के नमूने लेने की बात कही। .
ब्लॉक प्रमुख की शिकायत पर मैं अवर अभियंताओं के साथ पुलिया निर्माण स्थल पहुंचा था। ठेकेदार से उच्च गुणवत्ता की निर्माण सामग्री मंगवाकर अपने सामने पुलिया निर्माण कराया है। ठेकेदार द्वारा निर्माण सामग्री के लिए लाई गई घटिया सामग्री के संबंध में जांच और कार्रवाई जारी है। - एमसी पांडेय, सहायक अभियंता, लोनिवि
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें