फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार बाइकों के टायर, बैटरी और साइलेंसर खोल ले गए चोर

Sat, 12 Jul 2025 12:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
मंडावर के मोहल्ला कस्साबान में चोरों ने बाइक से चोरी किए पहिए। संवाद
विज्ञापन
चंदक। बृहस्पतिवार की रात चंदक और दयालवाला से घर के बाहर खड़ी चार बाइकें चोरी हो गईं। चोर बाइकों के टायर, बैटरी और साइलेंसर आदि सामान खोलकर ले गए, जबकि बाइक जंगल में छोड़ गए।
विज्ञापन

मंडावर कस्बे के मोहल्ला कस्साबान निवासी मोहम्मद नासिर ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उनकी और परिचित की दो बाइकें घर के बाहर खड़ी थीं। शुक्रवार सुबह सोकर उठे तो दोनों बाइकें गायब थीं। नासिर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइकों की तलाश की। चंदक रोड पर कुलदीप के बाग में दोनों बाइकें पड़ी मिलीं।
बाइकों के पहिये, बैटरी, साइलेंसर आदि सामान गायब था। पुलिस दोनों बाइकों को ठेले पर लदवाकर थाने ले आई। वहीं, लक्ष्मण निवासी ग्राम सीमली ने मंडावर थाने में दी तहरीर में बताया कि वह अपनी बहन की ससुराल दयालवाला गांव आया था। शुक्रवार को घर के बाहर से बाइक चाेरी हो गई। तलाश करने पर बाइक जंगल में मिली। उसके पहिये, बैटरी और अन्य सामान गायब था।
विज्ञापन

दयालवाला से ही एक अन्य बाइक चोरी हुई। उसका भी सामान इसी तरह चोरी किया गया है। एसपी सिटी ने बताया कि मंडावर पुलिस को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें