फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: महिला की हत्या कर शव बोरे में बांधकर फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा क्षेत्र में बिजौली-गोविंदपुर मार्ग पर मिला शव, पुलिस पहचान के प्रयास में जुटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। थाना क्षेत्र के बिजौली-गोविंदपुर संपर्क मार्ग पर सोमवार को एक गड्ढ़े में बोरे में महिला का गला सड़ा शव मिला। प्रथम दृष्टया शव करीब 15 दिन पुराना लग रहा है। पुलिस का कहना है कि महिला की हत्या कर शव को यहां लाकर फेंका है। पुलिस शव की पहचान के प्रयास में जुटी है।
सोमवार दोपहर करीब बारह बजे बिजौली के प्रधान के पति प्रदीप त्यागी ने पुलिस को सूचना दी कि उनके खेत के पास एक दो फीट गहरे गड्ढे में करीब 30 साल की महिला का बोरे में शव पड़ा है। सूचना पर खरखौदा पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पुलिस ने आसपास के लोगों को बुलाकर शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस के अनुसार महिला ने काला सफेद फूलदार सूट व सलवार पहना है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि शव पुराना होने के कारण दुर्गंध आ रही थी। पास जाकर देखा तो बाेरे में महिला का शव था। पुलिस का कहना है कि महिला की हत्या करके उसकी पहचान छुपाने के लिए शव को यहां लाकर फेंका गया है। शव बोरे में बंद था। उसके ऊपर झाड़ी डाली गई थीं।
विज्ञापन

सीओ किठौर प्रमोद कुमार सिंह का कहना है कि शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। शव मोर्चरी पर भेज दिया है। इस संबंध में आसपास के जनपदों की पुलिस को भी अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें