फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ के सीसीएसयू में छात्रों के बाद अब बिजनौर में मंत्री के स्वागत को लेकर भिड़े भाजपा कार्यकर्ता

Sun, 01 Sep 2019 12:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
कपिल देव अग्रवाल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में परिवहन मंत्री अशोक कटारिया के स्वागत को लेकर हाल ही में छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ने के बाद अब बिजनौर जनपद में मंत्री कपिल देव के स्वागत को लेकर भाजपा कार्यकर्ता आमने सामने आ गए। मौके पर मौजूद पुलिस ने जैसे-तैसे कार्यकर्ताओं को समझाबुझाकर स्थिति सामान्य की। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कादिर मुठभेड़: भाजपा दो फाड़, पुलिस के समर्थन में एक खेमा, एनकाउंटर पर मुहर और इंस्पेक्टर को इनाम  

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल रविवार को बिजनौर जिले में पहुंचे। यहां कान्हा फार्म में उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में समर्थक व बीजेपी कार्यकर्ता जुटे हुए थे। इसी दौरान जैसे ही मंत्री स्वागत समारोह स्थल पहुंचे वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कार्यकर्ताओं के बीच खूब धक्का-मुक्की हुई। भाजपा कार्यकर्ता एक दूसरे से हाथापाई करते हुए गाली-गलौज पर उतर आए। इस सारे प्रकरण को मंच पर मौजूद मंत्री कपिल देव अग्रवाल भी देख रहे थे।

यह भी पढ़ें: कौन है एश्वर्य चौधरी... जिनकी गिरफ्तारी पर बदल गई थी पश्चिम की सियासत, उमड़ी थी खूब भीड़

बताया गया कि भिड़ने वालों में जिला पंचायत अध्य्क्ष साकेन्द्र चौधरी,पूर्व सांसद भारतेंद्र और सदर विधायक सुचि के पति ऐश्वर्य चौधरी हैं। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस ने कार्यकर्ताओं से बात की और उन्हें समाझाकर शांत किया। तब जाकर माहौल शांत हुआ।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें