फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: तलाक के बाद पूर्व पति ने किया महिला का अश्लील वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लोहियानगर क्षेत्र की महिला के तलाक बाद पूर्व पति ने अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। आरोप है कि आरोपी ने घर आकर महिला पर तेजाब हमले और जान से मारने की धमकी दी। महिला ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि वर्ष 2010 में उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद पति से विवाद के चलते वह मायके में रहने लगी। इसी वर्ष मार्च माह में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद से पूर्व पति उसे परेशान कर रहा है। आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। कई लोगों के मोबाइल तक यह वीडियो पहुंच गया। इसके बाद समाज में महिला को लेकर तरह-तरह की बात हो रही हैं। महिला और उसके परिजनों का कहना है कि इससे समाज में उनकी बदनामी हो रही है। महिला का घर से निकलना भी दूभर हो गया है। सीओ कोतवाली अंतरिक्ष जैन ने बताया कि वीडियो वायरल करने वाले का पता लगाने के लिए साइबर सेल टीम की मदद ली जा रही है। इसके बाद ही मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें